बिग बॅास के इस स्टार ने किया यौन शोषण, जबरदस्ती दरवाजा बंद कर वो मेरे साथ !
तनुश्री दत्ता यौन शोषण मामले के बाद एक बार फिर से #metoo मूवमेंट ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी फेहरिस्त में अब बिग बॅास के एक्स कंटेस्टेंट पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है।
बिग बॅास कंटेस्टेंट जुल्फी सईद पर एक महिला पत्रकार ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि कुछ फोटोग्राफर्स, पत्रकारों को पीआर एक्सरसाइज के लिए क्रूज पर बुलाया गया था।

मेरी एक महिला सहकर्मी वहां शूट करने गई थी। वहां पर जाकर मेरी और जुल्फी की बॅान्डिंग अच्छी हो गई थी। मैंने जुल्फी के कमरे में अपना फोन चार्ज पर लगाया था। डिनर और डांस के बाद मेरे सहकर्मी और दूसरे मॅाडल्स वहां से चले गए थे।
मैं शिप पर जुल्फी के साथ अकेली थी। हम दोनों ने एक दूसरे को किस किया। मैं इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी।
मैंने उनसे कहा कि मैं सोने जा रही हूं। मैं अपना फोन लेने के लिए उनके कमरे में गई।
वह भी मेरे साथ कमरे में आए। जुल्फी ने दरवाजा बंद कर लिया। मैंने सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि हम दोनों को पता है मैं कहीं नहीं जा रही थी।
मैं कमरे में अपना फोन लेने आयी थी। लेकिन इसके बाद वह मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे थे। मैं किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हुई।
बहरहाल,यहां देखिए #Metoo movement से जुड़ी हुई बीते दिनों की सारी प्रमुख खबरों की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











