स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में होगी इस बिग बॅास सुपरस्टार की एंट्री,चौंकाने वाला नाम !
बिग बॅास 11 से इस बार कई कंटेस्टेंट सुपरस्टार बनकर निकले हैं।लेकिन इस फेहरिस्त में केवल प्रियांक शर्मा ही हैं जो कि अपने ब्लॅाकबस्टर डेब्यू के लिए तैयार हैं।
जी हां, कई दिनों से चर्चा है कि स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2 में टाइगर के साथ प्रियांक नजर आ सकते हैं।इस खबर को अब तय माना जा रहा है।

हाल ही में प्रियांक और बादशाद का एक म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ है। इसी की सफलता के दौरान फेसबुक लाइव में प्रियांक के स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2 में होने की खबर पर बादशाह ने हामी भरी है।
इसके बाद प्रियांक ने कहा कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। खैर,इससे इतना तो जाहिर है कि प्रियांक के इस फिल्म में होने के चांस अधिक है। करण जौहर और प्रियांक की इस फिल्म के लिए मुलाकात हो चुकी है। अब यह देखना होगा कि प्रियांक के फैंस को ये खुश खबरी कब मिलती है।
बहरहाल,क्या आपको पता है कि बिग बॅास से जुड़ने के बाद कौन कौन सुपरस्टार बन गया है..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
