सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई किश्वर..सुयश ने दिया मुंह तोड़ जवाब
आगामी 16 दिसंबर को किश्वर मर्चंट और सुयश राय शादी के बंधन में बंधने जा रहें है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोगो ने किश्वर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की।
आगामी 16 दिसंबर को किश्वर मर्चंट और सुयश राय शादी के बंधन में बंधने जा रहें है। दोनों ही अपनी शादी की तैयारियों में खासा व्यस्त है और साथ बेहद खुश भी हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोगो ने किश्वर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की।

सभी जानते हैं कि, किश्वर सुयश से उम्र में आठ साल बड़ी हैं,लेकिन इनकी उम्र कभी भी इन दोनों के बीच दिवार नहीं बनी। लेकिन हाल ही सोशल मीडिया में दोनों की उम्र के फासले को देख कुछ शरारती तत्वों ने किश्वर को को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की।
अब ये कपल शादी के लिए तैयार..लेकिन ना बजेगी शहनाई ना आएगी डोली!
किश्वर और सुयश अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, उसी एक तस्वीर पर किसी किश्वर को बुड्ढी कहते हुए लिखा कि, बुड्ढी ओल्ड लेडी बेटे की उम्र वाले से शादी कर रही हैं। बाद में एक और कमेंट करते हुए लिखा की, ओल्ड आंटी शेम ऑन यू।
किश्वर को इस तरह ट्रोल करने के बाद सुयस ने अपनी और किश्वर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "मैं अभी कुछ कमेंट पढ़ रहा था,आज के समय में 15-16 साल के बच्चो के लिए किसी के लिए कुछ भी लिखना सोशल मीडिया पर कितना आसन है.. तब और जब कोई शादी करने जा रहा हो। कोई कैसे कर सकता है? मुझे बुरा लग रहा है उनके माता-पिता के लिए..कि उनके बच्चे ऐसे बड़े हो रहे हैं। अगर आप कुछ अच्छा नहीं लिख सकते तो किसी के लिए बुरा भी मत लिखो। ऐसे मौके पर तो दुश्मन भी आशीर्वाद देते हैं फिर तुम तो एक अजनबी हो। लेकिन मुझे लगता है कि, वह सोचते हैं यह सब लिख देने से वह कूल है। गॉड ब्लेस आल, साथ ही उन्होंने अपने फैन्स को भी धन्यवाद कहा"।


Click it and Unblock the Notifications












