कुछ इस तरह बेचलर पार्टी कर रहा है ये कपल..जल्द करेंगे शादी
बिग बॉस सीजन 9 के प्रतिभागी किश्वर मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। हाल ही में उन्होंने शादी से पहले अपनी बैचलर पार्टी को जमकर एन्जॉय किया।
बिग-बॉस सीजन 9 के एक्स कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट और सुयश राय आगामी दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें, यह दोनों एक दूसरे को करीब छ सालो से डेट आकर रहें है और जल्द ही शादी के बंधन में बंध जायेंगे।

हाल ही में किश्वर के कजन्स ने उनके लिए बैचलरेट पार्टी रखी। बैश की तस्वीरों इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए किश्वर ने लिखा, "totally loved what u guys did for me .. it was a quiet but a very warm..loving and fun bachelorette ❤ thank u #brothersandsisters for this special evening ❤"
गौरतलब है कि, किश्वर और सुयश पॉपुलर टीवी सीरियल 'प्यार की यह एक कहानी' के सेट पर पहली बार मिले थे।शो के बाद दोनो 2014 में दोनों 'खुशनुमा' नाम के वीडियो में साथ दिखाई दिए थे।
बीते वर्ष बिग बॉस सीजन 9 में भी इस जोड़ी ने एक साथ हिस्सा लिया था। लेकिन इविक्शन पहले सुयश का हुआ और करीब दो सप्ताह बाद किश्वर भी बाहर हो गईं।
बता दें, किश्वर सुयश से उम्र में बढ़ी हैं, लेकिन मोहब्बत में उम्र की कोई सीमा नहीं होती।
दिलचस्प बात ये है कि सुयश और किश्वर ने अपनी रिलेशनशिप को कभी छिपाने की कोशिश नहीं की, और अक्सर सोशल मीडिया में तस्वीरों के जरिए प्यार का इजहार करते रहते हैं।
फिलहाल किश्वर इन दिनों जीटीवी के शो टीवी शो 'ब्रह्मरक्षस' में नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















