छ साल बाद... इस लुक में लौट रही है डॉली बिंद्रा देखकर.....कांप जाएंगे
बिग बॉस सीजन 4 की प्रतिभागी डॉली बिंद्रा छ साल बाद टीवी की दुनिया में कमबैक करने जा रही हैं..जानिए किस शो में नजर आयेंगी डॉली बिंद्रा
बिग बॉस 4 में नजर आ चुकी डॉली बिंद्रा जल्द ही टीवी की दुनिया में शो 'वारिस'से कमबैक करने जा रही है। शो में डॉली का किरदार शबाना आजमी की फिल्म मकड़ी से प्रेरित है । बता दें,वह शो में एक डमरू डायन की भूमिका में दिखाई देंगी।

डमरू डायन एक ऐसा किरदार है जो बच्चो का किडनैप करती है। डॉली बिंद्रा ने खुद इस खबर की पुष्टि की है कि वह शो वारिस में डायन की भूमिका में दिखाई देने वाली है। दर्शकों ने आखिरी बार डॉली को शो अपहरण में नेगटिवकिरदार में देखा था।
शो वारिस के आने वाले एपिसोड के मुताबिक, शो में जगन कुछ बच्चो का किडनैप करने का प्लान बनाता है उसी दौरान वह मन्नू का किडनैप कर लेता है और डमरू डायन के पास जाकर बेच देता है।


Click it and Unblock the Notifications











