बिग बॉस फेम अर्शी खान ने 6 महीने में ही दी कांग्रेस पार्टी- इस वजह से लिया फैसला!
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं अर्शी खान कुछ ही महीनों पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं। इसकी खूब चर्चा भी हुई। लेकिन महज 6 महीने में ही अर्शी खान ने राजनीतिक पार्टी से पल्ला झाड़ लिया और इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की है। अर्शी ने बताया कि एक्टिंग करियर की वजह से वह राजनीति में वक्त नहीं दे पा रही हैं, इसीलिए कांग्रेस पार्टी छोड़ रही हैं।
अर्शी खान ने अपने पोस्ट में लिखा- जिस तरह से मेरे पास फिल्मी दुनिया से जुड़ा काम बढ़ता जा रहा है, उसे देखते हुए मुझे नहीं लगता है कि मैं राजनीति में बढ़ चढ़ कर वक्त दे पाऊंगी। इसी वजह से मैं कांग्रेस से इस्तीफा दे रही हूं। मैं पार्टी का धन्यवाद देना चाहूंगी कि मुझ पर भरोसा किया गया और सामाज के कमजोर हिस्से के लिए कुछ करने का मौका दिया। मैं एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अपने इस कर्तव्य को निभाती रहूंगी।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- मेरे इस्तीफे का कोई और कारण नहीं है बल्कि फिल्मों, वेबसीरीज, म्यूजिक और वीडियो प्रोडक्शन को लेकर मेरे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स हैं। मैं एक्ट्रेस, एंटरटेनर और एक जिम्मेदार इंसान के तौर पर खुद को स्थापित करना चाहती हूं। सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद..
बता दें, बिग बॉस 11 से सुर्खियां बटोरने के बाद इसी साल की शुरुआत में अर्शी खान कांग्रेस का दामन थामा था। बिग बॉस से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी उन्हें मुंबई प्रदेश माइनॉरिटी वेलफेयर कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया था लेकिन अब अर्शी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











