Satish Kaushik की मौत पर इमोशनल हुई 'बिग बॉस 16' की ये कंटेस्टेंट, वीडियो में कह दी ऐसी बात

Archana Gautam On Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक की मौत से पूरे देश में एक शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर फिल्म में अपने एंटरटेनमेंट से तड़का लगाने वाले सतीश कौशिक आज सबको रुलाकर चले गए और उनके जाने के गम में अर्चना गौतम

Archana Gautam got emotional On Satish Kaushik Death

Archana Gautam On Satish Kaushik Death: 66 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने वाले मशहूर एक्टर सतीश कौशिक के निधन से पूरा देश सदमे में है। एक्टर का यूं अचानक चले जाना हर किसी के लिए बड़ा झटका था। फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए सतीश कौशिक को लगातार अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर की अंतिम यात्रा पर बॉलीवुड की कई नामी-गिरामी हस्तियां पहुंची थीं, जिसमें सलमान खान, रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स का भी नाम शामिल है। यही नहीं कुछ सेलेब ने तो सोशल मीडिया के जरिए भी सतीश कौशिक की मौत पर शोक जताया है। बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम ने सतीश कौशिक के निधन पर रिएक्ट किया है। अर्चना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इमोशनल होती नजर आ रही हैं।

सतीश कौशिक के देहांत पर जताया दुख
'बिग बॉस 16' से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली अर्चना गौतम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो सतीश कौशिक की मौत पर अपना शोक जताती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अर्चना गौतम कह रही हैं, "जैसा कि आप लोगों को पता है कि आज हमारे लीजेंड डायरेक्टर सतीश कौशिक जी का देहांत हो गया है और यह हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा लॉस है। वह डायरेक्टर के साथ-साथ कॉमेडियन और एक्टर भी थे, वह हमें इतनी सारी फिल्में देकर गए हैं कि वह हमारी जिंदगी में हमेशा अमर रहेंगे। सतीश कौशिक हमारे दिलों पर राज करते हैं और करते रहेंगे।"

लोगों को दी ये सलाह
वीडियो में आगे अर्चना कहती हुई नजर आ रही हैं कि बस मैं इतना बोलना चाहती हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। यह हमारे और उनके परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं है क्योंकि कल तक वह हंसते-खेलते होली एंजॉय कर रहे थे और आज अचानक से उनका देहांत हो जाता है। आप लोग बस अपना ध्यान रखें और अपनी केयर करें। क्योंकि हमें नहीं पता कि कल क्या हो जाए। इस वीडियो के देखकर लोग अर्चना को साहस दे रहे हैं और साथ ही सतीश कौशिक के निधन पर शोक भी जता रहे हैं।

Read more about: satish kaushik archana gautam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X