Throwback- आमिर के सौतेले भाई के साथ शादी थी सबसे बड़ी गलती, सलमान खान ने दिया साथ- Eva Grover

Eva Grover Abusive Marriage- ईवा ग्रोवर.. जिनको टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के लिए जाना जाता है। इस वक्त उनका एक बयान वायरल हो रहा है जो कि इंटरव्यू के दौरान उन्होने दिया था।
उन्होने पूरी तरह खुलासा अपनी शादी को लेकर किया जो कि आमिर खान के सौतेले भाई हैदर के साथ उन्होने की थी। ईवा ने इस शादी को एक अब्यूसिव मैरिज बताया और ये भी कहा कि ये शादी उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी।
ईवा ने इसके अलावा सलमान खान को लेकर भी एक खुलासा किया और बताया कि मुश्किल वक्त में उन्होने क्या किया था? ईवा काफी समय से किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग अच्छी खासी है।
क्या बोलीं ईवा ग्रोवर?
अभिनेत्री ईवा ग्रोवर की शादी आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से हुई थी। दोनों की शादी करीब 5 साल चली थी और दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि इस वक्त बेटी की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा है और दोनों कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान ईवा ग्रोवर Coffee Unfiltered नाम के पॉडकास्ट में थीं।
ईवा ने कहा, ''मैं काफी अच्छी काम कर रही थी लेकिन मैं एक पति और बच्चे भी चाहती थी। हमने इसीलिए भागकर शादी कर ली। हालांकि शादी के 4 दिन में ही पता चल गया कि सबकुछ वैसा नहीं है जैसे मैं चाहती थी।'' इसके अलावा ईवा ने कहा, ''मैने पूरी कोशिश की थी कि ये शादी बच जाए लेकिन वो पूरी तरह से मैच्योर नहीं थे। हमारा एक बच्चा भी था इसलिए मैं पूरी कोशिश कर रही थी।''
सलमान खान ने की मदद
ईवा ग्रोवर ने सलमान खान को लेकर खुलासा किया कि, ''मुश्किल वक्त में सलमान खान ने बिग बॉस में आने का ऑफर दिया था। हालांकि मैने ये कहकर मना कर दिया कि वो काफी परेशान हैं और फोकस नहीं कर पाएंगी।''


Click it and Unblock the Notifications











