शादी के तीसरे दिन ही पति करने लगा मारपीट, तलाक हुआ तो बेटी से दूर हुई एक्ट्रेस, छलका दर्द!

Eva Grover Accuses Her Husband: टीवी की मशहूर अभिनेत्री ईवा ग्रोवर इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ शादी की थी। लेकिन इस शादी में उन्हें काफी दर्द मिला।

Eva Grover

हाल ही में ईवा ग्रोवर ने सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि अलग धर्म होने की वजह से दोनों ने घर वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। हैदर अली खान ने मुलाकात के सिर्फ 19 दिन के बाद ही उन्हें प्रपोज कर दिया था और दोनों ने बहुत ही जल्दी शादी कर ली थी।

शादी के तीसरे दिन ही की मारपीट

ईवा ग्रोवर ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मुझे बाद में पता चला था कि उन्हें स्किजोफ्रेनिया है। शादी के वक्त मुझे नहीं पता था और शादी के तीसरे दिन ही उन्होंने मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया। तब मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।"

हैदर अली खान को थी शराब की लत

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि शराब की लत और एक्टिंग में करियर न बनने की वजह से हैदर अली खान काफी ज्यादा निराश थे। जिसकी वजह से हालात और भी ज्यादा बिगड़ गए थे। अभिनेत्री ने दावा किया कि उनके साथ ससुर ने कई बार हैदर को समझने की भी कोशिश की थी लेकिन इसका कोई भी फायदा नहीं हो पाया।

ईवा ग्रोवर ने यह भी बताया की शादी के वक्त उनके शरीर पर अक्सर चोट के निशान बने रहते थे। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "मेरे अंकल, शूटिंग यूनिट के लोग और रिश्तेदारों ने मेरी मां को समझाने की कोशिश की थी कि अगर मैं वहां पर रही तो शायद जिंदा नहीं बच पाऊंगी। तब जाकर मेरा तलाक हुआ।"

बेटी का जन्म होते ही शुरू किया तलाक का प्रोसेस

ईवा ग्रोवर ने बताया कि बच्चा होने के बाद उन्हें लगा था कि सब कुछ सही हो जाएगा। लेकिन हालात और भी ज्यादा खराब हो गए। इसीलिए बेटी के जन्म के तुरंत बाद उन्होंने तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद वह मायके चली गई थी।

बेटी से दूर रही एक्ट्रेस

ईवा ग्रोवर ने बताया कि "मैं इतने साल तक चुप रही हूं और इस पूरे बवाल के बाद में मेरी बेटी की कस्टडी उस परिवार को मिल गई थी, जब वह 3 साल की थी। 10 साल तक मैं अपनी बेटी से नहीं मिल पाई।"

एक्ट्रेस ने बताया कि "मैंने 5 साल तक शारीरिक प्रताड़ना का सामना किया। मेरी बेटी मेरे साथ में नहीं थी। 10 साल तक न मिलने के बावजूद भी मैं हर महीने चुपचाप उसकी पढ़ाई के लिए पैसे भेज देती थी। अब वह 19 साल की हो चुकी है। हफ्ते में एक दो बार मुझसे मिलने के लिए आ जाती है।" ईवा ग्रोवर की बात करें तो हैदर से तलाक के बाद उन्होंने दोबारा शादी नहीं की और 45 साल की उम्र में वह खुशहाल अकेले जिंदगी की रही है।

Read more about: eva grover hyder ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X