Eshan Masih ने फिर की बेशर्मी की हदें पार, इस एक्ट्रेस को मीडिया के सामने धोखे से किया Kiss
Eshan Masih Taniya Chatterjee: ईशान मसीह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं जो कि हमेशा बोल्ड कंटेंट को लेकर जाने जाते हैं। अक्सर उनके विवादित वीडियोज सामने आते हैं और वो लोगों को हैरान करने के लिए काफी होते हैं।

इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आ रहा है वो काफी हैरान करने वाला है क्योंकि मीडिया के सामने ईशान मसीह ने एक एक्ट्रेस को किस कर लिया। लिप लॉक करते हुए ईशान का ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में उनके साथ तान्या चैटर्जी नजर आ रही हैं जो कि अपनी हॉट और बोल्ड लुक को लेकर मशहूर हैं। वीडियो instant Bollywood ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है।
कैसा है वीडियो
बिना किसी शर्म के ईशान मसीह ने तान्या चैटर्जी के साथ इस मोमेंट को कैप्चर करवाया है। वीडियो में आप देखेंगे कि तान्या ने नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है ईशान मसीह उनको अपनी बाहों में लेकर लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। ये मोमेंट दोनों ने जानबूझकर कैप्चर करवाया है। हालांकि वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि तान्या चैटर्जी को उम्मीद नहीं थी कि वो किस कर लेंगे। वीडियो के सामने आते ही हमेशा की तरह ईशान मसीह को ट्रोल किया जा रहा है। इसके पहले उनका एक वीडियो बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के साथ वायरल हुआ था। उस वीडियो ने सोशल मीडिया काफी बड़ा धमाका किया था और इतनी बड़ी एक्ट्रेस को ऐसी हरकत करते देख लोग हैरान हो गए थे।
इस वीडियो पर आए कमेंट्स
तान्या चैटर्जी के साथ इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''किस किस ये इंसान घटिया लगता है।'' एक ने लिखा, ''इसको देखकर खून खौल जाता है।'' एक ने लिखा, ''सोशल मीडिया पर सिर्फ गंदगी फैलाता है।'' एक ने लिखा, ''तान्या को किस की उम्मीद नहीं थी।'' बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल होती हैं और उनके लुक्स भी काफी हैरान करने वाले हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











