VIRAL VIDEO: रुपाली गांगुली पर फिर भड़कीं ईशा वर्मा, वीडियो शेयर कर बयां की पिता की सच्चाई

Esha verma again got angry on Rupali ganguly reveal the truth: अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली शो 'अनुपमा' से अपने फैन्स का दिल जीत चुकी हैं। घर-घर में रुपाली को लोग अनुपमा के नाम से जानते हैं, लेकिन इन दिनों अनुपमा अपने काम की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में हैं।
रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने रुपाली पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते दिन ईशा ने फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए थे। कभी वह रुपाली पर यह आरोप लगतीं कि उन्होंने उन्हें उनके पिता से दूर कर दिया तो कभी ईशा यह भी बतातीं कि रुपाली ने उनकी मां को गालियां दीं और उन्हें मारा।
फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में ईशा काफी इमोशनल होती नजर आई थीं। वहीं हाल ही में ईशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ईशा अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही हैं।
ईशा कहती हैं कि- आप सभी को मुझे इंटरनेट के माध्यम से कुछ समय से जानते हैं। आप सभी ने मुझे सपोर्ट किया मेरा साथ दिया उसके लिए धन्यवाद, जिस तरह से सभी मेरे साथ जुड़े यह देखकर लगा कि मैं अकेली नहीं हूं। मैं आज उन लोगों के लिए खड़ी हुई हूं जो मेरी जैसी परिस्थिति से गुजर रहे हैं। लोगों ने मुझे मेरे लुक्स को लेकर कई तरह की बातें कहीं, लेकिन मुझे पता है कि मैं अंदर से सुंदर हूं।
मैं अभी 26 साल की हूं पर जो दर्द है पुरानी यादें हैं वह अभी भी ताजा हैं। जो भी गलत चीजें बचपन में होती हैं वह आपके भविष्य और आज पर असर जरूर डालती हैं। कुछ लोगों ने मुझे ही नहीं मेरी मां को भी हर्ट किया है। उन्होंने मुझे छोड़ दिया उन्होंने मेरी इन्सिक्योरिटी को कुरेदा। इसके लिए उन्होंने कभी भी मुझसे माफी नहीं मांगी। मुझे सबसे ज्यादा बुरा इस बात का लगा कि मेरे खुद के पिता ने मेरी मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाया।
मैंने इन सबसे बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन फिर एक बार ये पुराने जख्म मेरे सामने आए जिसने मेरे पुराने जख्मों को हरा कर दिया है। अब मुझे दोनों से ही किसी तरह की उम्मीद नहीं है। अब नहीं लगता कि वो दोनों बदलेंगे।मैं यह स्टोरी इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि यह कहानी मेरी है और मैं एक उदाहरण देना चाहती हूं। उन लोगों के लिए जो इस तरह की परिस्थिति से गुजरते हैं। इसके बाद ईशा ने अपनी मां और पिता की भी तस्वीर दिखाई ईशा बताती हैं कि वह इस तस्वीर को हमेशा अपने साथ रखती हैं। वह अपने पुराने दिनों को याद करती हैं कि कैसे उनके माता पिता प्यार करते थे और कैसे उनका साथ दिया करते थे।


Click it and Unblock the Notifications











