Watch Video: 21 साल की इस एक्ट्रेस ने पूरी की पापा की डिमांड, गुड न्यूज़ मिलते ही खूब रोया पूरा परिवार

Esha Malviya Video

Esha Malviya Video: ईशा मालवीय टीवी की उन मशहूर अभिनेत्री में शुमार है जिन्होंने बहुत ही कम समय से बहुत बड़ा नाम कमा लिया है। ईशा मालवीय अभी सिर्फ 21 साल की हैं और उनकी दौलत शोहरत आसमान छू रही है। अब ईशा मालवीय ने अपने पापा की एक ऐसी डिमांस पूरी की है जिसे जानने के बाद हर कोई ये ही कह रहा है कि बेटी हो तो ईशा जैसी।

दरअसल, ईशा मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज़ का ऐलान किया और उनका ये वीडियो उनके फैंस को काफी हैरान कर रहा है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईशा बताती हैं कि ये दिन उनके लिए बेहद ही स्पेशल है क्योंकि कुछ दिन पहले उनके पापा ने उनके साथ डिस्कस किया था कि उन्हें एक गाड़ी बहुत पसंद है तो आज हम वो गाड़ी अपने पापा को गिफ्ट कर रहे हैं।

इसके बाद ईशा अपने पूरे परिवार के साथ गाड़ी से पर्दा उठाती दिखाई देती हैं। ये गाड़ी कोई और नहीं बल्कि महिंद्रा थार है। इसे देखते ही उनके पापा काफी भावुक हो जाते हैं। पापा के साथ साथ वहां मौजूद और भी तमाम लोग काफी इमोशनल दिखाई दे रहे हैं साथ ही आंसुओं में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ईशा मालवीय का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार उड़ेल रहे हैं। ईशा मालवीय के इस वीडियो पर अभी तक करीब चार लाख लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में भी सभी उन्हें खूब बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X