सन्नी का स्पिलिट्जविला तो ईशा का रोडीज़!
सन्नी लियोन ने पिछले साल स्पिलिट्जविला 7 में अपनी क्यूटनेस और अपनी हॉटनेस से दर्शकों को काफी आकर्षित किया था। सन्नी लियोन के चलते स्पिलिट्जविला 7 की टीआरपी भी काफी रही और शायद यही वजह है कि इस साल रोडीज के लिए भी किसी हॉट अभिनेत्री की तलाश हुई। ये तलाश खत्म हुई ईशा देओल पर आकर और ईशा देओल को रोडीज 2015 के लिए चुन लिया गया।
ईशा देओल ने शूट भी शुरु कर दिया है और उनकी इस नयी शुरुआत से उनकी मां यानी हेमा मालिनी बेहद खुश हैं। हेमा मालिनी ने तो ईशा देओल की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैीं और लिखा है कि वो बहुत उत्साहित हैं अपनी बेटी ईशा को छोटे परदे पर देखने के लिए।
हेमा मालिनी के इस ट्वीट पर उनके कई फैंस ने कमेंट किया है और उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई है कि ईशा देओल की ये इनिंग बेहद सफल होगी और लोगों को बेहद पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications
