अजय देवगन के साथ 'रुद्र - द एज ऑफ़ डार्कनेस' में दिखेंगी ईशा देओल- ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार
लंबे अंतराल के बाद सुर्खियों में वापसी करते हुए, अभिनेत्री ईशा देओल तख्तानी आगामी क्राइम-ड्रामा सीरीज रुद्र - द एज ऑफ डार्कनेस के साथ डिजिटल स्पेस में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ये वेब सीरीज जल्द ही डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर लॉन्च होगी। ईशा एक दशक से अधिक समय के बाद अपने साथी बॉलीवुड मेगास्टार अजय देवगन के साथ दिखाई देंगी।
रुद्र - द एज ऑफ डार्कनेस एक थ्रिलर सीरीज हैस जिसकी शूटिंग जल्द ही मुंबई में शुरू होगी। अपनी वापसी पर बात करते हुए ईशा ने कहा, "डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी पर रुद्र - द एज ऑफ डार्कनेस के लिए अप्लॉज और बीबीसी स्टूडियोज के साथ काम करने के इस अवसर से मैं खुश हूं।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "एक अभिनेता के रूप में मैं उन प्राजेक्ट्स पर काम करने में विश्वास करती हूं जो मुझे कुछ नया तलाशने दें और मुझे एक दर्शक के रूप में भी आकर्षित करें। ओटीटी स्पेस की शानदार सफलता को देखते हुए, मैं अपने डिजिटल डेब्यू के लिए उत्साहित हूं। मैं लंबे समय के बाद अजय देवगन के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं, वो कई फिल्मों में मेरे लिए एक शानदार सह-कलाकार रहे हैं। "

रूद्र द एज ऑफ डार्कनेस
रूद्र द एज ऑफ डार्कनेस, बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है और जल्द ही डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर आ रही है।

लूथर (Luther) का हिंदी रीमेक
रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज़ लूथर (Luther) का हिंदी रीमेक है।अजय देवगन इस सीरीज़ में एक पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रहे हैं, जो आगे चलकर एक साइको क्रिमिनल बन जाता है.

लूथर
लूथर में इदरिस एल्बा ने डीसीआई जॉन लूथर का रोल निभाया था। एलिस मोर्गन रूथ विल्सन के रोल में थीं। 2010 से 2019 के बीच इसके पांच सीज़न आ चुके हैं। पहले सीज़न में 6 एपिसोड्स थे। बीबीसी वन पर इसका प्रसारण हुआ था।

यह बांधकर रखने वाली कहानी है
सीरीज़ पर जल्द काम शुरू होगा और मुंबई की आइकॉनिक लोकेशंस पर इसकी शूटिंग की जाएगी।अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर अजय ने कहा- "मेरी हमेशा से कोशिश यही रही है कि काबिल लोगों के साथ बेहतरीन काम करूं। रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस बांधकर रखने वाले कहानी है और इस सफ़र की शुरुआत करने का मुझे बेसब्री से इंतज़ार है।"

मौजूदा दौर में सबसे ग्रे कैरेक्टर है
सबसे ग्रे कैरेक्टर है अभिनेता ने आगे कहा, "पर्दे पर पुलिस वाले का किरदार निभाना मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इस बार यह किरदार ज़्यादा गहरा, मुश्किल और डार्क है। मुझे इस किरदार की शख़्सियत ने सबसे अधिक प्रभावित किया। सम्भवत: यह मौजूदा दौर में सबसे ग्रे कैरेक्टर है।"

नहीं बनी है ऐसी सीरिज
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्रेसीडेंट और हेड सुनील रायन ने कहा कि रूद्र का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। देश में इस तरह की कहानियों को अब तक नहीं दिखाया गया है। इसे मेट्रो के साथ-साथ देश की बाक़ी जनता को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











