ROADIES:बाइक पर 'धूम'दार वापसी करेंगी एशा देओल
एमटीवी फैन्स जो अब तक निराश थे कि रोडीज़ में रघु राजीव नहीं है, वो ट्रेलर के बाद ही वापस एक्साइटेड थे। अब शो 24 जनवरी को शुरू होने वाला है और धूम गर्ल एशा देओल का स्वार्थी और डरावना अवतार देखने को सब बेताब हैं।

गौरतलब है कि रोडीज़ में इस बार चार जजेज़ रणविजय सांघा, विजेंदर सिंह, करन कुंद्रा और एशा देओल नज़र आ रहे हैं। चारों के चार उसूल हैं। एशा देओल का उसूल है कि दिमाग चलाने वाले सोचते रहते हैं पर जीतते वो ही जिनके इरादे मज़बूत और दिल फौलाद होता है।
रणविजय का उसूल है डिसिप्लिन। उनकी मानें तो चैलेंज पार करने के लिए डिसिप्लिन ज़रूरी है। वहीं विजेंदर सिंह का मानना है कि लड़ने के लिए हिम्मत चाहिए। करन कुंद्रा अपने उसूल के साथ दमदार खेलेंगे। वो कहते हैं कि जीतने के लिए जोश नहीं होश चाहिए क्योंकि ये गेम दिमाग से जीता जाता है। ये चारों अपनी गैंग को इन उसूलों के साथ टास्क करने का जज़्बा देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











