बरुण सोबती-सचिन खेडेकर की क्राइम थ्रिलर हलाहल का Teaser, एक जली हुई लाश और बड़ा सस्पेंस
साल 2020 सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी, हलाहल न केवल आपको दिलकश कहानी की सैर कराएगी, बल्कि प्रसिद्ध अभिनेता सचिन खेडेकर के साथ बरुन सोबती प्रमुख भूमिकाओं में शीर्ष प्रदर्शन भी दिखाएगी। अपनी बेटी की मौत के पीछे की सच्चाई की तलाश में एक पिता की यात्रा की कहानी दर्शको के दिलो को छू जायेगी। एरोस नाउ की ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसका टीजर रिलीज किया जा चुका है। 'हलाहल ' का प्रीमियर 21 सितंबर 2020 को केवल इरोस नाउ पर होगा!
हलाहल, रणदीप झा द्वारा निर्देशित और ज़ीशान क्वाडरी द्वारा निर्मित एक मनोरंजक क्राइम थ्रिलर है जो अपने डार्क और कड़वे सच के माध्यम से कई विषयों पर प्रकाश डालती है - हाईवे पर एक जली हुई लाश, भ्रष्ट और लालची पुलिस अधिकारी, छात्रों का मर्डर और धोखा इस कहानी का हिस्सा है। यह फिल्म एक पिता और बेटी के बीच के संबंधों को भी उजागर करती है। जब पिता को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ लगती है तो वह तुरंत सच्चाई का पता लगाने में लग जाते है कि यह आत्महत्या है या हत्या।

सचिन खेडेकर ने कहा, "ऐसे मंच अब दुनिया भर में एक विशाल दर्शक वर्ग तक पहुंचने का नया तरीका है और इस तरह की शानदार भूमिका निभाने के अवसर के लिए मैं इरोस का आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक उन प्रयासों की सराहना करेंगे जो मैंने हलाहल में मेरे चरित्र को चित्रित करने के लिए किए हैं। "
अभिनेता बरुण सोबती, "यह एक बहुत अच्छी तरह से लिखी गई फिल्म है जो किसी की अपेक्षा से बहुत अधिक है। मुझे इस परियोजना का हिस्सा बनने पर बेहद गर्व है। हर दिन जब मैं यह चरित्र निभाता था , मेरे लिए एक नया एक्सपीरियंस था। बहुत सारे लोगों के लिए इसे समझना मुश्किल हो सकता है लेकिन हर रोज मैं यूसुफ को चित्रित कर रहा था, मैं उसमें अपने आप को देखता था!


Click it and Unblock the Notifications











