इरोस नाउ ने 4 अलग-अलग प्रेम कहानियों की शानदार एंथोलॉजी 'ऐसा वैसा प्यार' की शूटिंग पूरी!
इरोस नाउ ने हाल ही में अपनी नई श्रृंखला 'ऐसा वैसा प्यार' की शूटिंग पूरी करने की घोषणा की है जो एक दिलचस्प एंथोलॉजी है और वर्तमान में चार शार्ट फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है, थीम रोमांस, कॉमेडी और विभिन्न उम्र के पात्र और उनके रिश्तों के पड़ाव को दर्शाता है जो एक एकदूसरे से टकराते है और प्यार का एक नया मायना हमारे सामने पेश करते है!
एक कहानी जो चार अलग-अलग जोड़ों के प्यार के सफर को अलग-अलग परिभाषाओं के साथ चित्रित करती है और कैसे वे इसे पाने में कामयाब रहते है, यह बात दर्शकों के बीच खुशी फैलाएगी।इस सीरीज़ का शूट इस साल पूरी सावधानी के साथ पूरा किया गया है और वर्तमान में पोस्ट-प्रोडक्शन में है। निर्माता इन भावनात्मक रोमांटिक कहानियों को प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाएगा।
कल्चर मशीन द्वारा निर्मित और आशीष पाटिल द्वारा निर्देशित, यहाँ प्रस्तुत की जा रही हर कहानी में एक अनूठा स्वाद है। एक कहानी काजल और फैज़ान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस बात का पता लगाने के लिए तैयार हैं कि 'क्या एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते!' आज भी सच है।

जबकि एक अन्य कहानी एक ऐसी लड़की के बारे में है जिसने अपना बचपन कैंसर से गंवा दिया और अपने दुःख के बीच प्यार को एक ओर मौका देने का कारण ढूंढती है। तीसरी कहानी सुनीता और महेंद्र के बारे में है, जो एक ऐसी जोड़ी है जो मीठी यादों के साथ शादी के 40 साल का जश्न मना रहे है। चौथी कथा एक विवाहित जोड़े जैस्मीन और जसपाल की है। उसे सुशी पसंद है, लेकिन वह पाव भाजी पसंद करता है।
उसे समुद्र तट चाहिए, उसे पहाड़ पसंद हैं। वे एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन एक दूसरे के साथ नहीं रह सकते क्योंकि वे पूरी तरह से विपरीत हैं। लेकिन जब वे अपने प्यार के विशेष क्षण की खोज करते हैं, तो एक मैजिकल डेट उनका इंतज़ार कर रही होती।साकिब सलीम, निधि सिंह, प्रीत कमानी, अहसास चन्ना, अदाह शर्मा, ताहा शाह, रजित कपूर और शीबा चड्ढा जैसी प्रभावशाली स्टार-कास्ट के साथ, यह खूबसूरत कहानियां सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगी!


Click it and Unblock the Notifications