स्टार किड ने किया रिप्लेस, फिल्मों में नहीं बनी बात तो टीवी पर छाई ये एक्ट्रेस, पहचाना?

Erica Fernandes Struggle Story

Erica Fernandes Struggle Story: एरिका फर्नांडीज टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि उनका अंदाज भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि अब वह टीवी का एक जाना माना नाम बन चुकी है। लेकिन इस मुकाम को पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की।

Galatta India के साथ एक बार इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बात करते हुए कहा था कि "एक वक्त पर मैं साउथ फिल्मों में काम कर रही थी। तब मैंने एक फिल्म के लिए दो से तीन दिन के लिए शूट कर लिया था। लेकिन फिर मुझे मीडिया से पता चला कि मैं रिप्लेस कर दी गई हूं। एक वक्त ऐसा भी आया जब मैं ऑडिशन के लिए गई और तकरीबन फाइनल हो गई। लेकिन एक स्टारकिड ने रिप्लेस कर दिया।"

एरिका फर्नांडिस ने इस पर बात करते हुए बताया था कि "जब मैं फिल्म इंडस्ट्री से टीवी पर अपने करियर की शुरुआत की तो लोगों ने मुझसे सवाल किया कि तुम फिल्मों से टीवी पर कैसे आ गई। लेकिन मुझे इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि मेरे लिए काम काम होता है। मैं अपने काम को बहुत ही गर्व के साथ करती हूं फिर चाहे किसी भी प्लेटफार्म पर हो।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2013 में तमिल फिल्म Ainthu Ainthu Ainthu से एरिका फर्नांडिस ने अपने करियर की शुरुआत की थी। 2017 तक उन्होंने फिल्मों में काम किया। 2023 में उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'द हंटिंग' में भी काम किया था। खान की अपने टीवी करियर की शुरुआत उन्होंने 2016 से सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' से की थी।

More from Filmibeat

Read more about: erica fernandes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X