Erica Fernandes: कसौटी जिंदगी की फेम एक्ट्रेस एरिका का इंडस्ट्री में भेदभाव वाले व्यवहार पर छलका दर्द

Erica Fernandes: टेलीविजन शो कसौटी जिंदगी की फेम एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस इंडस्ट्री में अपने काम के चलते खास पहचान बनाने में कामयाब रही हैं, अब एरिका ने इसी इंडस्ट्री को लेकर अपना बयान दिया है और जो भी उन्होंने महसूस किया उसको लेकर बात की है।
दरअसल एरिका फर्नांडिस जल्द शॉर्ट फिल्म्स से ओटीटी डेब्यू करने वाली है। वह जल्द द हॉन्टिंग में नजर आएंगी। यह अमेजॉन मिनी पर 21 अप्रैल से स्ट्रीम होने वाली है।
एरिका फर्नांडिस टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने कई शानदार शो किए हैं। इनमें कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और कसौटी जिंदगी की जैसे शोज शामिल है। उन्होंने अपनी भूमिकाओं से लोगों का खूब मनोरंजन किया है।
जहां एक और कई कलाकार टेलीविजन से सफलता मिलने पर फिल्मों में आ जाते हैं। वहीं, एरिका फर्नांडिस को इसके लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके चलते वह कई नई जगह भी प्रयास करती नजर आ रही है।
शॉर्ट फिल्म के प्रोमोशन के दौरान जब उनसे बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड में काम मिलने के लिए आपको किसी ग्रुप का हिस्सा होना पड़ता है या आपके संपर्क होने चाहिए। यही सच बात है। टीवी कलाकारों को नीचा देखा जाता है। हमारे साथ भेदभाव किया जाता है। बॉलीवुड और टीवी कलाकारों को दो नजर से देखा जाता है। मेरे साथ भी हुआ है। कई बार हुआ है और कई टीवी कलाकार आपको यही उत्तर देंगे।'
जब उनसे पूछा गया कि एक टीवी स्टार और मूवी स्टार में क्या अंतर है। इस पर उन्होंने कहा, 'टीवी कलाकारों का प्रभाव दर्शकों पर ज्यादा होता है क्योंकि वह उनके घरों में डेली आते हैं। वहीं, अगर फिल्मी कलाकारों की बात करे तो जब तक लोग फिल्में देख रहे होते हैं, तभी तक उनसे जुड़ाव होता है। जैसे ही लोग सिनेमाघरों से बाहर निकलते हैं। वे उन्हें भूल जाते हैं। इसके चलते लंबे समय तक टीवी आप पर छाप छोड़ने में सफल होता है। यही हमारी पहचान है।'
खैर एकलौती एरिका नहीं हैं जिन्होंने ऐसा बयान दिया है, इससे पहले दूसरी कई सारी अभिनेत्रियों ने भी ऐसे बयान दिए हैं। एरिका फर्नांडिस द हॉन्टिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसका जॉनर हॉरर है।


Click it and Unblock the Notifications













