'कसौटी जिंदगी की-2' की शूटिंग के दौरान रोमांटिक हुए एरिका-पार्थ, तस्वीरें हुईं Leak
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि रील हो या रियल लाइफ एकता कपूर जोड़ी बनाने में माहिर हैं। तभी तो उनके एक और टीवी शो की ये जोड़ी रील के साथ रियल लाइफ में भी काफी लोकप्रिय हो गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अनुराग और प्रेरणा की।
कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग और प्रेरणा की भूमिका निभाने वाले एरिका और पार्थ रियल लाइफ में एक दूसरे के काफी करीब हैं। सेट से कई बार दोनों के करीब होने की खबरें आती रहती हैं। हालांकि दोनों एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं।

लेकिन असल जिंदगी में दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती से कुछ ज्यादा है। हाल ही में अनुराग बासु की भूमिका निभाने वाले पार्थ समथान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में पार्थ और एरिका एक दूसरे साथ हाथ में हाथ डाले रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
ये तस्वीर बनारस के घाट की है। फिलहाल इस शो की शूटिंग बनारस में चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि पार्थ बिना कुछ कहते हुए इस तस्वीर के जरिए एरिका के लिए अपना प्यार जाहिर करने की कोशिश कर रहे हैं।
खबर ये भी है कि दोनों एक साथ नच बलिए में भी नजर आने वाले हैं। बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि एकता कपूर के शो पर ऐसी कई रोमांटिक रियल लाइफ जोड़ियां बनी हैं और उनकी शादी भी हो चुकी है..


Click it and Unblock the Notifications