अफेयर की खबरों के बीच प्रेरणा-अनुराग ने कराया ऐसा फोटोशूट, देखते रह जायेंगे Viral
टीवी की सबसे हिट जोड़ी की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में अनुराग और प्रेरणा का नाम चर्चा में हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि एकता कपूर रील और रियल लाइफ में जोड़ी बनाने में हमेशा से कामयाब हुई हैं। तभी को उनके शो के कई स्टार्स रील और रियल लाइफ में एक दूसरे के साथ प्यार, इश्क और मोहब्बत करते हुए नजर आते हैं।
ऐसा ही आलम कसौटी जिंदगी की 2 का भी है। जहां पर अनुराग और प्रेरणा यानी कि पार्थ और एरिका के प्यार की चर्चा जोरों पर है। हालांकि अभी तक दोनों ने इस बात को खुले तौर पर जाहिर नहीं किया है। लेकिन अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ अकेले में समय बिताते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एरिका ने अपना जन्मदिन पार्थ के साथ मनाया था।

अब दोनों ने एक साथ ये कपल फोटोशूट करवाया है। जिसे सोशल मीडिया पर पार्थ और एरिका के फैंस ने वायरल कर दिया है।
इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि ये रील नहीं रियल लाइफ रोमांस है। यकीन नहीं आता तो आप भी इन तस्वीरों को देखकर ये समझ जायेंगे कि प्यार यहां साफ दिखाई दे रहा है।
यहां देखिए टीवी की इस साल की सुपरहिट जोड़ियों की लंबी फेहरिस्त...


Click it and Unblock the Notifications