..................... Erica Fernandes and Parth Samthaan get closer Kasautii Zindagaii Kay - Hindi Filmibeat

कसौटी जिंदगी की 2' की प्रेरणा को रियल लाइफ में डेट कर रहे हैं अनुराग, सेट पर गुपचुप रोमांस !

By Prachi Dixit

टीवी की दुनिया के लिए ये आम बात है जहां पर फैंस ने कई रील लाइफ जोड़ी को रियल लाइफ में रोमांस और फिर शादी करते हुए देखा है। ऐसा ही आलम इन दिनों कसौटी जिंदगी की 2 के सेट पर दिखाई दे रहा है। एक वेबसाइट ने इस बात का दावा किया है कि अनुराग और प्रेरणा यानी कि पार्थ समथान और एरिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यहां तक दोनों की दोस्ती अब रोमांस तक पहुंच गई है। तभी तो आए दिन दोनों की कई रोमाटिंक तस्वीरें सामने आती रहती हैं। वेबसाइट के अनुसार सेट से उन्हें ये खबर मिली है कि शूटिंग के बाद दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। यहां तक कि पार्थ के जन्मदिन के गेस्ट की लिस्ट भी एरिका ने प्लान की थी।

इसी वजह से एरिका ने हिना को जन्मदिन पर नहीं बुलाया था। हिना और एरिका के बीच अनबन की खबरें अभी भी बरकरार हैं। पार्थ भी इस बात को साफ कर चुके हैं कि हिना उनकी दोस्त नहीं है। उनका जन्मदिन सिर्फ खास लोगों के लिए था। आपको बता दें कि दोनों बाहर पार्टी करते हुए भी साथ में दिखाई दिए हैं।

Kasautii Zindagaii Kay 2

यहां तक कि होली पार्टी में भी दोनों एक साथ आए और एक साथ वहां से निकले। इससे पहले एरिका का नाम कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के को-स्टार शाहीर शेख से भी जु़ड़ चुका है। दोनों ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया। अब एरिका और पार्थ की दोस्ती का क्या राज है, ये जल्द पता चल जाएगा।

बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि टीवी की ये सुपरहिट जोड़ी को लड़ाई के बाद एक दूसरे से हो गया था प्यार और फिर शादी..यहां पढ़ें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X