WOW.....यश और रोज़ की कुछ इस अंदाज़ में हुई सगाई!

By Shivani Verma

ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोज़ और यश की सगाई फाइनली हो ही गई। लेकिन ये सगाई कोई ऐसे-वैसे बोर तरीके से नहीं हुई। बल्कि काफी अलग तरीके से हुई है। इस एपिसोड में काफी कुछ था जिसकी वजह से आप इससे बंधे तो ज़रूर रहे होंगे। यूं तो इस सीरियल में जितने भी फंक्शन होते हैं वो सभी किसी न किसी तरह से खास ही होते हैं। लेकिन रोज़ और यश की सगाई तो और भी खास रही। क्योंकि इंडियन-वेस्टर्न का कॉम्बो जो सीरियल में देखने को मिला।

Yash-Roze

सीरियल में रोज़ और यश ने एक-दूसरे को बिल्कुल अलग ढंग से अंगूठी पहनाई। उंगली पर धागा बांधकर दूर से अंगूठी पहनाना काफी इंट्रस्टिंग था। वहीं हर बार के फंक्शन में कुछ अलग करने का प्लान भी काफी मज़ेदार था।

एपिसोड में इन सब का डांस हमेशा की तरह काफी मजेदार था। खासतौर पर लड़कों की थीम पर लड़कियों का डांस और लड़कियों की थीम पर लड़कों का डांस काफी इंट्रस्टिंग था। वहीं अक्शरा का डा़ंस तो सोने पर सुहागा।

वहीं इसमें एक और सीन देखने को मिला और वो ये था कि गायू की जलन। जी हां....जब नायरा कार्तिक के साथ डांस कर रही थी तो गायू की जलन उसके चहरे पर साफ झलक रही थी।

[#Spotted: आपकी 'छोटी बहू' और शाहिद कपूर एक साथ.. रोमांस करते हुए!]

अब ऐसा फील करना तो बनता ही है...क्योंकि गायू मन ही मन कार्तिक को चाहने जो लगी है। अब बेचारी गायू को क्या पता कि कार्तिक भी तो किसी को मन ही मन चाहने लगा है...लेकिन वो गायू नहीं नायरा है। खैर अभी तो हम यश और रोज़ की शादी के आने वाले फंक्शंस का इंतजार कर रहे हैं। जब सगाई इतनी शानदार है तो आगे तो और भी मज़ा आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X