..................... Emraan Hashmi Tigers web series trailer review - Hindi Filmibeat

Tigers Review: एक टाइगर कैसे बचाएगा लाखों बच्चों की जान, दिल दहल जाएगा Video

By Prachi Dixit

अगर कुछ हजार बच्चों की जान बचाने में मेरी जिंदगी तबाह हो जाए तो क्या फर्क पड़ता है। यह कहना है उस सेल्समैन को जो एक ऐसे मिशन पर निकला है जहां पर लाखों बच्चे अपना दम तोड़ रहे हैं। टाइगर जिंदा है और एक था टाइगर की फिल्मी कहानी के बाद। अब इस असली टाइगर की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी।

इमरान हाशमी जी 5 ओरिजनल की वेब सीरीज टाइगर्स-क्या एक सेल्समैन हीरो बन सकता है के साथ एक बेहद गंभीर विषय को पेश कर रहे हैं। यह एक ऐसे सेल्समैन की कहानी है जो एक बड़ी फूड कंपनी में साधारण से सेल्समैन है।

Emraan hashmi

जब इस सेल्समैन को पता चलता है कि उसके बेचे हुए प्रोडक्ट से बच्चों की मौत हो रही है । वह इस सच्चाई का पर्दाफाश करने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देता है।

एक आम इंसान की शक्ल में छिपा टाइगर अपनी ताकत नहीं बल्कि समझदारी से बच्चों की जान बचा पाएगा या नहीं इसी पर यह सीरीज आधारित है।

इस सीरीज का निर्देशन नो मैन्स लैंड के आॅस्कर विजेता डेनिस तानोविक ने किया है। रियल स्पेश में इस फिल्म को पेश किया गया है। कई रियल लाइफ फुटेज का इस्तेमाल भी किया गया है।

जो कहानी को मजबूती से पेश करते हैं। रियल सिनेमा का एक दौर सा शुरू है ऐसे में इस नए टाइगर की कहानी दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब हो सकती है। यहां देखिए इसका ट्रेलर

बहरहाल,यहां देखिए उन वेब सीरीज का नाम जो बिग स्टार्स के साथ 2018 में मस्ट वाच बन चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X