झलक के मंच पर इमरान ने माधुरी से कहा पी लूं तेरे होठों की शबनम..
कलर्स के मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो में से एक है झलक दिखला जा, जिसका 7वां सीजन इस बार कलर्स पर प्रसारित हो रहा है। इसलिए कोई भी बड़ी फिल्म अगर पर्दे पर रिलीज होती है तो उसका प्रमोशन जरूर इस शो में होता है। इसी क्रम में इस बार इस शो में पहुंचे बॉलीवुड के सीरयल किसर इमरान हाशमी अपनी पाकिस्तानी को-स्टार हुमैमा मलिक के साथ।
काफी हॉट है फिल्म 'राजा नटवरलाल' में इमरान-हुमैमा का रोमांस
मालूम हो कि इमरान और हुमैमा दोनों ही फिल्म 'राजा नटवरलाल' में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माणकर्ता कुणाल देशमुख हैं। फिल्म में लंबे अरसे बाद आपको दीपक तिजोरी भी नजर आयेंगे। फिल्म में परेश रावल भी एक दिलचस्प किरदार में हैं।
झलक .. के सेट पर आप पहली बार इमरान हाशमी को मस्ती करते हुए देखेंगे, जो उनकी संजिदा छवि के बिल्कुल अपोजिट है। सेट पर अगर माधुरी हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कोई उनके साथ डांस किये बिना कैसे रह सकता है। इस चीज का भरपूर फायदा इमरान ने उठाया भी और उन्होंने डांसिग दिवा माधुरी के साथ अपने मोस्ट रोमांटिक सांग में से एक गीत.. पी लूं तेरे होठों की शबनम... गीत पर जमकर डांस किया और पूरे शो में रंगीनियत भर दी।
इमरान-माधुरी के रोमांस से सजा यह शो इस हफ्ते प्रसारित होगा..आईये डालते हैं तस्वीरों के जरिए झलक के मंच पर इमरान-माधुरी के रोमांस की झलक ...


Click it and Unblock the Notifications











