मुगल सल्तनत और बाबर की दमदार कहानी 'द एंपायर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जबरदस्त वेब सीरीज!
ये वेब सीरीज का दौर है और ऐसे में एक के बाद एक दमदार सीरीज सामने आ रही हैं। काफी समय से हॉटस्टार स्पेशल सीरीज द एंपायर को लेकर चर्चा चल रही थी और आज इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही काफी शानदार लग रहा है और निश्चित ही ये सीरीज एक बड़ी हिट साबित होगी। मुगल सल्तनत और तख्त की उठापटक के बीच कई तारीखी किरदारों से ये सीरीज बनी है। स्टाकास्ट की बात करें तो वो भी काफी दमदार नजर आ रही है।
इस सीरीज में शबाना आजमी, डिनो मोरिया, कुणाल कपूर, आदित्य सील और दृष्टि धामी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में कुणाल कपूर का किरदार काफी दमदार होने वाला है क्योंकि वो मुगल बादशाह बाबर के रोल में नजर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

ट्रेलर में उनका लुक और डायलॉग्स सबको बेहद पसंद आ रहे हैं। इस सीरीज को मिताक्षरा कुमार ने निर्देशित किया है जबकि प्रोड्यूसर्स निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी और मोनिशा आडवाणी हैं।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार में ये सीरीज 27 अगस्त 2021 को रिलीज कर दी जाएगी। इस सीरीज को लेकर कुछ दिन पहले सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट किया था और द एंपायर को लेकर कुछ अहम बातें कहीं थीं।
उनका कहना था कि वो इस सीरीज को देखेंगे और अपने फैंस से भी गुजारिश की थी कि सीरीज देंखे। कुणाल कपूर उनके काफी अच्छे दोस्त हैं। इतना तो तय है सीरीज काफी बड़ी होने वाली हैं और कई टॉप सीरीज में से एक होने वाली है। फिलहाल आप देखिए द एंपायर का ये धमाकेदार ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications











