Emmy Nomination 2019: गेम ऑफ थ्रोन्स ने बनाया तगड़ा रिकॅार्ड, 32 नॅामिनेशन पर कब्जा
टेलीविजन अकादमी के आगामी 71 एमी पुरस्कार 2019 के नामाकंन की घोषणा हो गई है। रविवार 23 सितंबर को विनर के नाम की घोषणा की जाएगी। लेकिन इससे पहले नॅामिनेशन के लिस्ट में कई ऐसे चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि एचबीओ की वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स मे यहां पर भी बाजी मार ली है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार गेम ऑफ थ्रोन्स ने एमी पुरस्कार 2019 की लिस्ट में 32 नामांकन अपने नाम किए हैं। मंगलवार को इस वेब सीरीज के लिए एमी पुरस्कार के लिए 32 नामांकन दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ इस ड्रामा सीरीज ने 32 नामांकन अपने नाम करके टीवी शो की दुनिया में नया रिकॅार्ड कायम कर लिया है।

बेस्ट ड्रामा कैटगरी में नामांकन के साथ इस लोकप्रिय वेब सीरीज ने अपने कलाकारों के लिए भी पुरस्कार में खास स्थान बनाया है। किट हैरिंगटन,एमिलिया क्लार्क, लीना हेडली,सोफी टार्नर, मैसी विलियम्स और ग्वेडोलाइन क्रिस्टी शामिल हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक एमी अर्वाड के लिए इस वेब सीरीज ने 161 नामांकन हासिल किए हैं।
साथ ही अब तक इस सुपरहिट वेब सीरीज ने 47 एमी पुरस्कार अपने नाम किए हैं। वैसे इस सीरीज के साथ कई ऐसे टॅाप शो और स्टार्स हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के नामांकन में अपनी एक खास जगह बनाई है।यहां देखिए एमी पुरस्कार के नामांकन की प्रमुख लिस्ट...
लीड एक्टर्स ड्रामा सीरीज( Lead actor in Drama Series)
जेसन बेटमैन,ओजार्क
स्टर्लिंग के ब्राउन, दिस इज अस
किट हैरिंगटन, गेम्स ऑफ थ्रोन्स
बाॅब ओडनक्रि, बेटर कॉल सोल
बिलू पोटर, पोज
मिलो वेंटीमिग्लिया,दिस इज अस
बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा सीरीज( Best Actress Drama Series)
एमिली कॅाल्क, गेम्स ऑफ थ्रोन्स
लीना हेडी, गेम्स ऑफ थ्रोन्स
सोफी टर्नर, गेम ऑफ थ्रोन्स
मेसी विलियम्स, गेम्स ऑफ थ्रोन्स
फिओना शा, किलिंग इव
जूलिया गार्नर,ओजार्क
ड्रामा सीरीज( Outstandind Drama Series)
बेटर कॉल सोल
बॉडीगार्ड
गेम्स ऑफ थ्रोन्स
किलिंग इव
ओजार्क
पोज
दिस इज अस
रियलिटी सीरीज( Outstanding Relaity Competition Series)
द अमेज़िंग रेस
निंजा वॉरियर
नेल्ड इट
टॉप सेफ
द वॉइस


Click it and Unblock the Notifications
