'रीढ़ की हड्डी तोड़ना चाहते थे एल्विश यादव', पीड़ित यूट्यूबर ने आरोप लगाते हुए दर्ज करवाई FIR

elvish yadav

बीती रात जब यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न की पिटाई का वीडियो आया तो बवाल मच गया। इस वीडियो में एल्विश यादव के द्वारा मैक्सटर्न पर धड़ाधड़ लात घूंसे चलाते देखा जा सकता है।

लेकिन अब खबर आ रही है कि एल्विश को मैक्सटर्न की पिटाई करना भारी पड़ गया है क्योंकि उनपर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जी हां, गुड़गांव पुलिस ने यूट्यूबर सागर ठाकुर के साथ मारपीट करने के आरोप में बिग बॉस विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में दावा किया कि यादव ने उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद एल्विश यादव चर्चा में हैं और देखने वाली बात होगी कि पुलिस किस तरह का एक्शन उनके खिलाफ लेती है। इस वीडियो को खुद सागर ठाकुर ने पोस्ट ने किया था और दिखाया है कि किस तरह से उनके साथ मारपीट की गई थी।

ये धारा हुई दर्ज

गुरुग्राम पुलिस ने आईपीसी की धारा 147 (दंगा करने की सजा), 149 (गैरकानूनी जमावड़ा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। सागर ठाकुर ने अपनी पुलिस शिकायत में लिखा है कि एल्विश यादव से उनकी जान को खतरा है।

सागर ने क्या लिखा?

"मैं, सागर ठाकुर, जिसे मैक्सटर्न के नाम से भी जाना जाता है, आपका ध्यान एल्विश यादव द्वारा मेरे जीवन पर हमले और धमकी की एक गंभीर घटना की ओर दिलाना चाहता हूं, जिसके लिए तत्काल कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है।''

गौरतलब है कि मैक्सटर्न ने कहा था कि वो गेमिंग मनोरंजन वाला कंटेंट ही बनाते हैं। अब देखने वाली बात होगा की एल्विश यादव इस दौरान किस तरह से रिएक्ट करते हैं और कानूनी मसले को कैसे हल करते हैं। एफआईआर के बाद पुलिस के द्वारा उनपर दबाव बनाना लाजमी है।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X