..................... Elvish Yadav Urvashi Rautela Shehnaaz Gill goes crazy for romancing Elvish Yadav after elvish buys 8 crore house in dubai - Hindi Filmibeat

सलमान-शाहरुख को छोड़ एल्विश यादव के पीछे पागल हुई हीरोइने, 8 करोड़ का घर खरीदते ही बाहों में मचली हसीनाएं

Elvish Yadav

Elvish Yadav Roamnce With Esha Gupta Urvashi Rautela And Shehnaaz Gill: बिग बॉस ओटीटी 2 से स्टार बन चुके एल्विश यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक वीडियोज को लेकर छाए हुए हैं। 14 सितंबर को उनके बर्थडे के मौके पर उनका गाना 'हम तो दीवाने' रिलीज हुआ था। इसके बाद से ही बॉलीवुड ही सबसे सेक्सी हीरोइनों के साथ उनके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, एल्विश यादव इस म्यूजिक वीडियो में उर्वशी रौतेला के साथ दिखाई दिए। इसके बाद ईशा गुप्त और अब शहनाज गिल के साथ इस गाने के प्रमोशन करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहे हैं। वीडियो में हीरोइनों के साथ एल्विश की जबरदस्त कैमस्ट्री दिखाई दे रही है।

'हम तो दीवाने' कोई साधारण गाना नहीं है. यह एक लव सॉन्ग है जो आपको प्यार में डाल देता है। गाने के बोल आपके दिल को छूने लेंगे। सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला और एल्विश यादव का यह गाना जमकर वायरल हो रहा है।

एल्विश यादव ने ईशा गुप्ता के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एल्विश, ईशा गुप्ता में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में 'हम तो दीवाने' गाना और समंदर किनारे एल्विश-ईशा गुप्ता का रोमांस, फैंस की धड़कनें तेज कर रहा है। ब्लू कलर के कुर्ते में 26 साल के एल्विश, ईशा गुप्ता को ट्विनिंग कर रहे हैं।

अब हाल ही में एल्विश यादव एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ रोमांस करते दिखे, जिसका राव साहब ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में एल्विश यादव जहां व्हाइट कलर की टीशर्ट और ब्लैक लेदर जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं शहनाज गिल ग्रीन और ब्लू कलर के चेक नाइट सूट में बहुत प्यारी लग रही हैं। इस वीडियो में एल्विश यादव और शहनाज गिल 'हम तो दीवाने' गाने पर रोमांस कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एल्विश ने कैप्शन में लिखा, "इस जोड़ी को रेट करें। हम तो दीवाने।"

इसके साथ ही आपको बता दें कि प्रोफेशनल के साथ साथ एल्विश की पर्सनल लाइफ भी काफी शानदार फेज में है। हाल ही में एल्विश ने अपने बर्थडे ते मैके पर 8 करोड़ का फ्लैट खरीद है। ऐसे में सोशल मीडिया पर काफी दिलचस्प रिएक्श मिल रहे हैं। नेटिजंस का कहना है कि 8 करोड़ का घर खरीदते ही हीरोइने दनदनाते हुए एल्विश की बाहों का रुख कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X