'गोली मार दूंगा...', बेटी का बॉयफ्रेंड हुआ तो उसका ये हश्र करेंगे Elvish Yadav, बोले- मैं भी घरवालों की मर्ज़ी

Elvish Yadav On Daughter Boyfriend: एल्विश यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह एक मशहूर यूट्यूबर होने के साथ-साथ अब एक पॉडकास्ट भी चला रहे हैं। इतना ही नहीं वह बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर भी बन चुके हैं। बिग बॉस में नजर आने के बाद ही वह काफी चर्चा में आए थे और उनकी पापुलैरिटी में इजाफा भी हुआ था।
एल्विश यादव अक्सर अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी जाने जाते हैं और कई बार कुछ ऐसा भी कह देते हैं जिसके चलते कई बार उनको ट्रोल कर दिया जाता है। अब इसी बीच एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह बात करते हुए देखे जा सकते हैं।
एल्विश यादव इस वीडियो में कहते हैं कि अगर मेरी बेटी मुझे आकर कहेगी ना कि पापा मुझे एक लड़का पसंद है तो बताओ तुमको क्या लगता है कि मैं क्या करूंगा? इस दौरान एल्विश की मां भी उनके साथ में बैठी हुई होती है और वह कहती है कि उसको खींचकर थप्पड़ मारेगा। एल्विश कहते हैं कि नहीं... गोली मारूंगा।
एल्विश यादव फिर हंसने लग जाते हैं और उनकी मां भी हंसने लग जाती है। अगर मेरी बेटी देख रही है यह व्लॉग तो बुरा मत मानना। मैं कुछ नहीं कहूंगा पहले तो उसको कहूंगा कि लड़का दिखाओ। फिर चेक करूंगा और फिर उसको मार दूंगा। मैं कुछ नहीं कहूंगा और सबकी अपनी-अपनी चॉइस है।
बाद में एल्विश यादव की मां कहती है कि अपने लिए कुछ और बच्चों के लिए कुछ। तब एल्विश कहते हैं कि मैं अपनी शादी भी अपने घर वालों की मर्जी से करूंगा। जब मेरे बालक होंगे तो हम अपनी मर्जी से करवाएंगे। अब लगातार एल्विश यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications