जम्मू-कश्मीर में हुई मारपीट को लेकर खुद Elvish Yadav ने बताई सच्चाई, सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा ही किसी ना किसी कंट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एल्विश का एक वीडियो सामने आया था जिसको देखकर कहा जा रहा था कि एल्विश के साथ जम्मू में मारपीट हुई है। अब इन सब खबरों को लेकर खुद यूट्यूबर ने अपना रिएक्शन दिया है और पूरी सच्चाई बताई है।
मारपीट को लेकर एल्विश यादव का रिएक्शन-
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, एल्विश यादव हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित जम्मू-कश्मीर के दर्शन करने गए थे। एल्विश के साथ उनके दोस्त राघव शर्मा भी मौजूद थे। इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई थी जिसके बाद ही फैंस को उनकी इस यात्रा के बारें में पता चला था।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो और सामने आया, ये वीडियो जम्मू-कश्मीर कटरा का था। इस वीडियो में देखा जा सकता था कि बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में एल्विश फंसे हुए हैं और वहां मारपीट हो रही है।
ऐसे में इस वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद से खबरें आने लगी कि एल्विश यादव को वहां भीड़ ने मारा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि कटरा में एक शख्स एल्विश यादव और राघव शर्मा के साथ फोटो लेना चाहता था, लेकिन मना करने पर वह भड़क गया और फिर उनके बीच झड़प हो गई।
शख्स ने राघव का कॉलर पकड़ लिया था और उनके बीच तू-तू मैं-मैं तक हो गई। यह सब देख एल्विश तुरंत वहां से निकल गए थे। बाद में राघव भी भीड़ से निकलकर वहां से चले गए थे। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये खबरें वायरल हुईं, लोग हैरान हो गए।
Jab Tak Aise News Wale Zinda Hai Fake Narrative Chalte Rahenge. महरे पे हाथ ठान आले जिस दिन पैदा होगे कलयुग का अंत आ लेगा। CHEERS https://t.co/V6OCHS7HzU
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) December 22, 2023
इन खबरों पर एल्विश अपना रिएक्शन ना दे ऐसा कैसे हो सकता है। तो अब खुद एल्विश ने सोशल मीडिया के जारिए से अपनी बात रखते हुए सच बताया है। एल्विश यादव ने एक मीडिया रिपोर्ट्स का लिंक शेयर करते हुए कहा कि ये सिर्फ फेक नरेटिव है। एल्विश ने लिखा, "जब तक ऐसे न्यूज वाले जिंदा है, फेक नरेटिव चलते रहेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications