..................... घर से बाहर निकलते भीड़ में फंसे एल्विश यादव, गार्ड्स ने ऐसे निकाला बाहर! Elvish Yadav surrounded by the crowd out of Bigg Boss House, Guards took him out! - Hindi Filmibeat

Elvish Yadav- घर से बाहर निकलते भीड़ में फंसे एल्विश यादव, गार्ड्स ने ऐसे निकाला बाहर!

Elvish Yadav

एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम की है और इस वक्त काफी चर्चा में हैं। एल्विश यादव को सलमान खान ने जैसे ही ट्रॉफी दी वो गदगद हो गए और उनके फैंस भी काफी खुश थे।

एल्विश यादव जैसे ही बिग बॉस के बाहर निकले उनको भीड़ ने घेर लिया और फैंस उनको बस झलक देखना चाहते थे। एल्विश यादव को गार्ड्स के सहारे बाहर निकाला गया और भीड़ से निकालकर उनको प्रेम कॉंफ्रेंस तक पहुंचाया गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है।

अभिषेक मल्हान उपविजेता रहे, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे फाइनलिस्ट रहीं। बिग बॉस फिनाले की बात करें तो इस दौरान शो में कई नाम नजर आए थे। इस लिस्ट में जद हदीद, अविनाश सचदेवा, फलक नाज़, पलक पुरस्वानी, पुनीत कुमार, आलिया सिद्दीकी और साइरस ब्रोचा शामिल थे।

एल्विश यादव और आशिका भाटिया वाइल्ड कार्ड के रूप में शामिल हुए। जहां आशिका जल्द ही बाहर हो गईं, वहीं एल्विश को प्रशंसकों का भरपूर समर्थन मिला और वह ट्रॉफी जीतने की दौड़ में सबसे आगे थे। कथित तौर पर विजेता को 25 लाख की पुरस्कार राशि मिली।

एल्विश यादव ने मतदान का नेतृत्व किया, उनके बाद अभिषेक मल्हान रहे। बिग बॉस में आने से पहले भी एल्विश काफी मशहूर थे लेकिन अब उनको वो लोग भी जानते हैं जो कि इसके पहले उनको नहीं जानते थे। बता दें कि एल्विश यादव एक बड़े यूट्यूबर हैं और अपने कंटेंट को लेकर चर्चा में रहते हैँ। ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान खान से उनका संबंध खराब हो गया है लेकिन ऐसा नहीं है। एल्विश ने आर्मी और ट्रोल को गलत करार दिया है।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X