कौन हैं एल्विश यादव, बिग बॉस ओटीटी 2 के शानदार वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाला, चर्चा में है नाम!

Elvish Yadav: इस वक्त हर तरफ सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर चर्चेएं तेज है, हर कोई इस शो को लेकर बातें कर रहा है। ऐसे में हाल ही में शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं, वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर शो में आशिका भाटिया और एल्विश यादव घर में आए हैं। इस बीच हर किसी के मन में एल्विश यादव को लेकर कई सारे सवाल आ रहे हैं, तो आज हम आपको बताते हैं कि शानदार एंट्री लेने वाले एल्विश आखिर हैं कौन।
कौन है वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले एल्विश-
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, सबसे पहले हम आपको बता दे कि एल्विश यादव एक जाने माने यूट्यूबर हैं, जो कि शॉर्ट फिल्में बनाते हैं और अपने दो दो चैनल को एक साथ चलाते हैं। एल्विश के पहले चैनल का नाम है एल्विश यादव व्लॉग्स और दूसरा चैनल का नाम एलविश याद के नाम से है।
खास बात यह है कि, एल्विश याद के चैनलों के 4.7 मिलियन और 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इन सबके अलावा 25 वर्षीय यूट्यूबर एलविश यादव फाउंडेशन भी चलाते हैं, और उनके 5 मिलियन से अधिक प्रशंसक हैं। सूत्रों की मानें तो, वह सिस्टम क्लोदिंग के संस्थापक भी हैं।
वहीं अगर हम पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एल्विश यादव गुरुग्राम में रहने वाले हैं। दिल्ली में अपनी पढ़ाई करने के बाद एल्विश यादव ने यूट्यूबिंग की शूरुआत 2016 से की है। खैर सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर एल्विश यादव तब चर्चें में आए जब उनका चोरी वाला वीडियो वायरल हुआ था।
बिग बॉस ओटीटी के घर में एल्विश-
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' की टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने इसे दो हफ्ते बढ़ाने का फैसला लिया। पहला नाम है एल्विश यादव तो दूसरा नाम है आशिका भाटिका। वहीं पलक पुरसवानी भी जल्द 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एंट्री करने जा रही हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले एल्विश और आशिका पर सबकी नजरें हैं। खैर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान दोनों दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications