Elvish Yadav का फटा गुस्सा, Orry के जड़ा जोरदार थप्पड़, हॉल में गूंजी चांटे की आवाज, VIDEO

जाने माने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रह चुके एल्विश यादव आए दिनों किसी ना किसी विवाद की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। या तो कभी उनका नाम किसी कानूनी विवाद में घसिटता दिखता है या तो कभी यूट्यूबर्स के साथ वादविवाद में उनका नाम आता है। फिलहाल तो आपको बता दें कि एल्विश यादव का एक हैरान कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों की सिट्टी बिट्टी गुल हो गई है।

Elvish Yadav

एल्विश ने ओरी के मारा थप्पड़

दरअसल जाने मानी इंटरनेट पर्सनालिटी ओरी अपने मजेदार कंटेंट के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके वीडियो कुछ ऐसे होते हैं जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। फिलहाल तो ओरी और एल्विश का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि एल्विश ओरी के सिर पर तेजी से मारते नजर आ रहे हैं। चांटा इतना तेज होता है कि आवाज कैमरे में गूंजने लगती है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और सोच रहे हैं कि क्या सच में एल्विश ने ओरी को मारा। या यह AI वीडियो है।

सोशल मीडिया पर छा गया एल्विश-ओरी का वीडियो

सोशल मीडिया जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि एल्विश के बगल में खड़े होकर ओरी फोन चलाते हैं यह देखकर एल्विश गुस्सा हो जाते हैं और ओरी के सिर पर मार देते हैं। यह सब इतनी जल्दबाजी में होता है कि ओरी समझ ही नहीं पाता है कि आखिर क्या हो गया है। ओरी के बिगड़ते एक्सप्रेशन इस वीडियो में देखे जा सकते हैं।

वीडियो देख चौंक गए लोग...

ओरी और एल्विश के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। किसी ने लिखा- पक्का कुछ ना कुछ हरकत तो की ही होगी ओरी ने। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- स्क्रिप्टेड लग रहा है वरना ऐसे कोई ओरी को मारे और वह कुछ ना करे ऐसा नहीं हो सकता। तो वहीं तीसरे ने लिखा- पिछली बार ओरी ने किस किया था इस बार क्या किया ?

More from Filmibeat

Read more about: elvish yadav orry
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X