रेस्तरां में खाना खाते हुए शख्स को अचानक Elvish Yadav ने जड़ा जोरदार थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Elvish Yadav Slapping Video: देश के मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT2 के विनर एल्विश यादव आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं और अब एल्विश का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से वो एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं।
हम सभी जानते हैं कि एल्विश यादव एक भारतीय YouTuber, स्ट्रीमर और गायक हैं, जो भारत के गुरुग्राम से हैं। अपने आकर्षक यूट्यूब कंटेंट के कारण उन्हें लोगों के बीच कम समय में काफी ज्यादा पहचान मिली और बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जीतकर उन्होंने अपनी सफलता की फेहरिस्त में चार चांद लगा लिए। लेकिन एक वीडियो के कारण अब उनकी फजीहत हो रही है।
रविवार देर शाम, 26 साल के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उस समय मुसीबत में पड़ गए जब उन्होंने जयपुर के एक रेस्तरां में एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। रिपोर्टों से पता चला है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने यादव के परिवार पर गलत और अभद्र कमेंट किया था, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में थप्पड़ मारकर जवाब दिया।
यह घटना जयपुर के एक हाई-प्रोफाइल रेस्तरां में हुई। ऑनलाइन सामने आ रहे वायरल वीडियो के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 के विजेता एल्विश यादव को रेस्तारां में बैठकर खाना खाते हुए आदमी को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है - जिसकी पहचान अज्ञात है। घटना का कारण समझने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
इस बीच, एल्विश के एक फैन पेज पर दावा किया जा रहा है कि ऐल्विश के हाथ उठाने के पीछे का कारण उस शख्स की बदतमीजी थी, जिसने थप्पड़ खाया। उन्होंने X पर लिखा- 'सच बताया जाना चाहिए, बदतमीजी के खामियाजे भुगतने पड़ते हैं और एल्विश यादव उनमें से नहीं हैं जो लोगों की बदतमीजियों को झेले। थप्पड़ भले ही एक गलत कदम लग सकता है लेकिन उससे भी ज्यादा गलत है किसी के परिवार के बारे में अपशब्द कहना।'
इस फैन पेज पर आगे लिखा गया- 'इज्जत दोनों तरफ से होती है और कभी-कभार लोगों को यही याद दिलाने के लिए इस तरह के कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत होती है। तो इससे पहले कि आप अपने में कोई धारणा बनाएं, इस पहलू पर भी ध्यान दें और याद रखें हर एक्शन के अपने-अपने नतीजे भी होते हैं।'
ऐसा पहली बार नही हैं कि एल्विश कानूनी में पचड़ों में फंसे हों। 3 नवंबर, 2023 को, नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव और पांच अन्य के खिलाफ कोबरा सहित नौ जहरीले सांपों की कथित खोज के बाद FIR दर्ज की। कथित तौर पर सांप के जहर के साथ इन सांपों का इस्तेमाल अवैध रेव पार्टियों में किया जाता था। यह मामला भाजपा सांसद मेनका गांधी के NGO की एक शिकायत के जवाब में शुरू किया गया था, जिसमें एल्विश पर सांपों से जुड़े वीडियो फिल्माने और बैन गैदरिंग का आयोजन करने का आरोप लगाया गया था, जहां कथित तौर पर सांप के जहर और दवाओं का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद, एक गुप्त ऑपरेशन के परिणामस्वरूप पांच व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई, जिन्होंने एल्विश यादव को गतिविधियों के पीछे का मास्टरमाइंड बताया। मामले की जांच फिलहाल जारी है।


Click it and Unblock the Notifications