..................... Elvish Yadav Slammed Urfi Javed for saying negative words to jiya shankar says wo gutter thi - Hindi Filmibeat

Urfi Javed की वजह से जिया का हुआ दिमाग खराब, गुस्से में एल्विश ने कहा- 'वो गटर थी, है और वही रहेगी'

Urfi Javed In Bigg Boss

Urfi Javed In Bigg Boss: कॉन्ट्रोवर्शियल एक्ट्रेस उर्फी जावेद बीते दिन 'बिग बॉस' में पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती भी की थी। उर्फी के घर में आने से पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे बहुत खुश हुई थीं। उन्होंने उर्फी का जोरदार स्वागत भी किया था।

उर्फी जावेद ने घर में घुसते ही वहां के माहौल की एनर्जी को एकदम से काफी हाई कर दिया था। उन्होंने बताया था कि वो घर में एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान को सपोर्ट करने जा रही हैं। उन्होंने इनसे तो मुलाकात की ही लेकिन वो घर के अंदर से जब लौटीं तो पूजा भट्ट की फैन बनकर लौटीं।

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा "आज सबसे मिलकर अच्छा लगा लेकिन पूजा जी से मिलने पर मुझे काफी पॉजिटिव महसूस हुआ। एक बहुत ही स्ट्रॉन्ग महिला हैं और उनका एटिट्यूड शानदार है। लेकिन भले ही पूजा भट्ट ने उर्फी पर अपनी पॉजिटिव छाप छोड़ी हो, लेकिन लगता है कि उर्फी ने जिया शंकर पर अपनी कोई पॉजिटिव छाप नहीं छोड़ी है और यही वजह है कि वो उर्फी के जाने के बाद काफी नकारात्मक हो गईं।

हाल ही में एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है और इस पोस्ट में लिखा है कि उर्फी की वजहे से जिया शंकर को अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और उन्हें बेहतर महसूस करवाने के लिए एल्विश यादव ने कुछ ऐसा कह दिया है कि उर्फी के गुस्से का पारा काफी हाई हो सकता है।

जिया शंकर की उदासी और लटके चेहरे को देखकर एल्विश ने उनसे कहा कि वो क्यों उसकी बात पर इतना ज्यादा स्ट्रेस ले रही है। उन्होंने आगे उर्फी के बारे में कहा कि वो लड़की गटर थी, है और वही रहेगी। हालांकि, बात क्या हुई थी, इस पर कोई ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि ये बिग बॉस OTT 2 का फिनाले वीक चल रहा है। इस वक्त घर में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, जिया शंकर, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे मौजूद हैं। इन्हीं में से कोई एक 14 अगस्त को 'बिग बॉस OTT 2' का विनर बनेगा।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: elvish yadav bigg boss urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X