जेल से रिहा होते ही एल्विश यादव ने दिखाया जलवा, खरीदी लग्जरी कार, कीमत कर देगी हैरान

elvish yadav

एल्विश यादव कुछ महीनों से काफी चर्चा में हैं। इस वक्त उनको लेकर कई तरह की खबरें फैल रही हैँ। सांप के जहर मामले में जेल जाकर बाहर आने के बाद एल्विश ने लोगों को हैरान कर दिया है।

पता चला है कि एल्विश यादव ने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है जिसकी कीमत आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। कंट्रोवर्सी के दौरान एल्विश यादव के पिता ने कहा था कि उनके बेटे के पास किसी तरह की लग्जरी गाड़ी नहीं है और वो सारी गाड़ियां किराए पर सिर्फ शूटिंग के लिए लाता है।

लेकिन अब एल्विश ने खुद ही खुलासा किया कि उन्होंने 3.07 करोड़ रुपये की नई मर्सिडीज जी वैगन खरीदी है। एल्विश ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने अपनी नई कार की झलक दिखाई है। YouTuber ने कार को ड्राइव पर भी निकाला। एल्विश ने कहा कि वह कुछ समय से कार खरीदना चाह रहे थे लेकिन वह उपलब्ध नहीं थी।

रिहा होकर किया धमाका

सांप के जहर को सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव जेल गए थे। ऐसा कहा जा रहा था कि वो जल्दी नहीं रिहा होंगे।उनकी गिरफ्तारी के एक दिन बाद, एनडीटीवी ने दावा किया कि एल्विश ने अपने अपराध कबूल कर लिए हैं। हालाँकि, कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। लेकिन कुछ ही दिनों में एल्विश बाहर आ गए और गाड़ी ले ली। अब ये गाड़ी चर्चा में है और लोग फिर से उनकी लग्जरी लाइफ को लेकर बातें कर रहे हैं।

काम को लेकर हैं बिजी

एल्विश यादव फिलहाल अपने काम को लेकर अब बिजी हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो शहनाज गिल के साथ वायरल हुआ था। इस वीडियो में एल्विश यादव ने शहनाज गिल के साथ रोमांस किया था। हालांकि शहनाज का रिएक्शन इसपर सामने नहीं आया है। दरअसल एल्विश यादव और शहनाज गिल ने रील बनाई थी और इस नए गाने का प्रमोशन किया था।

More from Filmibeat

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X