..................... Elvish Yadav Sana Makbul latest Talk of the town couple 2 bigg boss ott winner in one frame - Hindi Filmibeat

Elvish Sana Wedding: एल्विश यादव घर ले आए दूसरी बिग बॉस की ट्रॉफी, सना मकबूल संग ऐसी तस्वीरें वायरल

Sana Makbul Elvish Yadav

Elvish Yadav Sana Makbul Wedding: टेलीविजन स्टार सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी जीतने के बाद से छाई हुई हैं। इसी बीच अब सना मकबूल की एल्विश यादव के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस और नेटिजंस तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। अफेयर से लेकर शादी तक की गॉसिप से सोशल मी़डिया गलियारा पटा दिखाई दे रहा है।

सना मकबूल की मुलाकात अचानक एक पब्लिक प्लेस में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव से हुई जहां दोनों ने एक दूसरे के साथ तस्वीरें क्लिक कराई और खूब चिल भी किया। दोनों ने इस मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर ज्वाइंट पोस्ट के जरिए शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दोनों ने लिखा,"एक फ्रेम में दो ट्रॉफी।"

तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इन तस्वीरों में दोनों के बीच बॉन्डिंग किसी पुराने दोस्तों जैसी दिखाई दे रही हैं। कमेंट सेक्शन पर नजर डाले तो लोगों का कहना है कि दोनों ने किसी म्यूजिक वीडियो या फिर किसी प्रोजेक्ट के लिए कॉलेब किया है।

तो वहीं तमाम यूजर्स इस जोड़ी के अफेयर और शादी की गॉसिप करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एल्विश सना से ज्यादा मनीषा के साथ अच्छे लगते हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कुछ भी कह लो जोड़ी तो मनीषा के साथ ही एक नंबर लगती है।" ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा, "एल्विश मनीषा बेस्ट ऑन स्क्रीन जोड़ी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X