Elvish Yadav ने वीडियो में उड़ाया था सलमान खान का मजाक, अब विनर बनने के बाद दिया ऐसा जवाब!

सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 की धूम है और इस वक्त इस शो का विनर लोगों को मिला है। जी हां, यूट्यूबर एल्विश यादव ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती है और इस वक्त उनको लेकर कई खबरें चर्चा में हैं।
इस दौरान एल्विश से एक सवाल पूछा गया था कि उन्होने पहले सलमान खान का मजाक उड़ाया था और अपने वीडियो में उनको बुरी तरह रोस्ट किया था। इस पर एल्विश यादव हंसते हुए कहते हैं, ये सब क्या कह रहे हो यार तुम। वो तो बहुत पुरानी बात है।
जी हां, इस सवाल पर एल्विश ने कहा, ''मैं इस बात से सहमत हूं कि मैंने उसे रोस्ट किया था लेकिन यह सालों पहले की बात है। आज जब मैं उनसे पहली बार मिला तो मैंने उन्हें देखा। मुझे एहसास हुआ कि कौन है, उसने मुझसे बात की और मुझे सहज बनाया।
उन्होंने मुझसे बात की और कहा कि ज्यादा मत सोचो और शांत रहो। उन्होंने मुझे दो-तीन बार गले लगाया और मुझे उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का एहसास अच्छा लगा।'' इसके बाद एल्विश का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा भी उनको लेकर कई खबरें सामने आ रही हैँ।
एक वीडियो और वायरल हुआ है जिसमें एल्विश बता रहे हैं कि उन्हें जियो सिनेमा के हेड ने बताया कि उन्हें 15 मिनट में 280 मिलियन वोट मिले थे। वीडियो में एल्विश बोल रहे हैं, 'जियो के जो हेड हैं, जिनका ये पूरा शो है, उन्होंने बोला कि आपको पता है कि 15 मिनट में कितने वोट आए आपको?
मैंने पूछा कि कितने आए, तो उन्होंने बताया कि 280 मिलियन।' एल्विश यादव एक पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने 2016 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था। फैंस के बीच वह 'राव साहब' के नाम से मशहूर हैं। एल्विश को उनके ठेठ हरियाणवी स्टाइल में बोलने के कारण काफी पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications