Alia Bhatt से शादी करना चाहता था ये बिग बॉस विनर! बोला- अब तो उनके बच्चे...

Elvish Yadav Wanted To Marry Alia Bhatt: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रह चुके एल्विश यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह यूट्यूब से पहले ही काफी मशहूर हो चुके हैं और आज अपना पॉडकास्ट भी चला रहे हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया कि वह एक हीरोइन से शादी करना चाहते थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर एक्टर प्रतीक सहजपाल पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने अपनी फिटनेस से लेकर रिलेशनशिप जैसी चीजों पर बात की। तभी एल्विश यादव ने उनसे उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस का नाम पूछा तो प्रतीक ने आलिया भट्ट का नाम लिया।
तभी अचानक से एल्विश यादव कहते हैं कि "मुझे भी आलिया भट्ट बहुत पसंद है लेकिन अब तो उनकी शादी हो गई है। बच्चे भी हो गए हैं।" इस पर प्रतीक कहते हैं कि आलिया की शादी से हमें क्या फर्क पड़ता है? हमको कौन सा उनसे शादी करनी थी। इस पर एलविश कहते हैं कि मुझे तो आलिया से शादी करनी थी। लेकिन अब तो उनकी हो गई है। अरे यार ये टॉपिक क्यों छेड़ दिया सॉरी। सॉरी रणबीर भाई।
बताते चलें कि जब आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी 2 पर पहुंची थी तो कुछ समय के बाद ही आलिया ने भी अपने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग का सेशन रखा था। यहां पर एक फैन ने उनसे सवाल किया था कि एल्विश यादव के बारे में कुछ हो जाए। इस पर एक्ट्रेस ने सिस्टम के साथ में दो हार्ट इमोजी बनाए। तभी इसका स्क्रीनशॉट लेकर एल्विश ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 3 हार्ट इमोजी के साथ आई लव यू लिखा था।


Click it and Unblock the Notifications











