सलमान खान पर उधार एल्विश यादव के 25 लाख! खुलेआम बोले- जब वो 25 लाख भेज देंगे...

Elvish Yadav

एल्विश यादव ऐसे सोशल मीडिया सेंसेशन हैं जो कुछ भी पोस्ट करें वो उनके फैंस के बीच मिनटों में वायरल हो जाता है। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने अब कुछ ऐसा कह दिया है जिसके कारण सलमान खान के शो पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, एल्विश यादव के अनुसार उन्हे अभी तक शो का विनिंग प्राइस यानि के विजेता राशि अभी तक नहीं मिली है।

बिग बॉस की इनाम राशि से जुड़ा हुआ उनका एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में वह शहनाज गिल के शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज' में खास मेहमान बनकर पहुंचे थे।

इस दौरान जब उनसे शहनाज ने पूछा कि वह अपना थर्ड फोन कब खरीद रहे हैं, जिसका जवाब देते हुए YouTuber एल्विश यादव ने कहा, चौथा भी लेंगे जब बिग बॉस वाले 25 लाख भेज देंगे"। उनकी इस बात को सुनने के बाद तुरंत ही शहनाज गिल ने रिएक्ट करते हुए कहा, "ये तो गलत है"।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव ने सलमान खान का बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को जीतकर इतिहास रच दिया था। बिग बॉस के 16 टीवी पर और 2 ओटीटी पर सीजन आ चुके हैं, लेकिन एल्विश यादव से पहले कोई भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ये शो नहीं जीता था।

एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट थे। उनकी और अभिषेक मल्हान की ब्रोमैनशिप को दर्शकों ने शो में बहुत सराहा था। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री आए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने भारी तादाद में वोट्स पाए और सलमान खान के 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी जीती।

Read more about: elvish yadav television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X