..................... थप्पड़ जड़ने के बाद एल्विश यादव ने जारी किया ऑडियो Elvish Yadav released audio after slapping man in restaurant, said no regrets - Hindi Filmibeat

थप्पड़ जड़ने के बाद एल्विश यादव ने जारी किया ऑडियो, बोले- 'मैं ऐसा ही हूं, कोई पछतावा नहीं'

elvish yadav

यूट्यूबर एल्विश यादव इस वक्त एक वीडियो को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रेस्तरां में हैं और एक शख्स को थप्पड़ मार देते हैं। इसके बाद बवाल मचा हुआ है और बिग बॉस ओटीटी विनर को ट्रोल किया जा रहा है।

हालांकि एल्विश को इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होने कहा है कि वो ऐसे ही हैं। एल्विश ने एक ऑडियो रिलीज करते हुए कहा, "भाई, देखो, मामला ये है, ना मुझे शौक है लड़ाई करने का, ना मेरे को हाथ उठाने का शौक है।

मैं अपने काम से काम रखता हूं। मैं चलता हूं नॉर्मल। और जो फोटो खिंचवाने को कहता है, हम आराम से फोटो खींचते हैं। पर, जो कोई पीछे से कमेंट पास करता है, उसे नहीं बख्शते।'' एल्विश यहीं नहीं रुके। उन्होने कहा, "जैसा कि आप देख सकते हैं, हमारे साथ पुलिस और कमांडो थे।

ऐसा नहीं है कि हमने कुछ ग़लत किया है। ये मेरा पर्सनल था। उसने मेरेको व्यक्तिगत रूप से बोला, मैंने व्यक्तिगत रूप से जाके साडे के दे दिया। और मुझे कोई उस बात का गम भी नहीं है कि ये किया, मैंने व्यक्तिगत रूप से जाकर उसे थप्पड़ मारा। मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं ऐसा ही हूं।"

एल्विश यादव का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर लोग दो फाड़ हैं और दो तरह की बातें कर रहे हैं। इस ऑडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''भाई बढ़िया किया।''

एक ने लिखा, ''भाई दो चार और मार देते तो अच्छा होता।'' एक ने लिखा, ''सही बात है भाई, गमला और सांप नहीं कहना चाहिए था।'' एक ने लिखा, ''भाई आखिर बात क्या थी?'' एक ने लिखा, ''क्या कमेंट कर दिया था।''

इस तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह के पचड़े में एल्विश यादव फंसे हैं। इसके पहले भी उनपर एफआईआर हो चुकी है।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X