नताशा संग नए नवेले पनपते रिलेशन पर एल्विश यादव की सफाई, बताया दिया आखिर चल क्या रहा है

Elvish Yadav Reaction On Natasa Stankovic Relation: यूट्यूबर एल्विश यादव का कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता है। आए दिन एल्विश यादव का नाम कभी किसी विवाद से तो कभी किसी हसीना के साथ जोड़ ही दिया जाता है। हाल ही में एल्विश यादव और नतासा स्तानकोव के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया था। अफेयर की गॉसिप थमने का नाम नहीं ले रही थी और फाइनली एल्विश यादव को इन्हे एड्रेस करना ही पड़ा है।
एल्विश याद ने नतासा संग अपने रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट किया है और बढ़ती नजदीकियों का कारण भी बता दिया है। सोशल मीडिया पर आकाश गुप्ता नाम के एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नताशा स्टेनकोविक एक म्यूजिक वीडियो के लिए यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ शूट कर रही थीं। उन्हें देखकर हार्दिक पांड्या के फैंस दोनों पर गाली-गलौज करने लग जाते हैं। यह एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया ट्रोलिंग में तर्क, नैतिक शालीनता और स्पष्ट रूप से बुनियादी साक्षरता का अभाव है। अगर यह वास्तविक निरक्षरता नहीं है, तो फिर क्या है?'
Aur Free Me Itna PR Bhi Karwa Dete Hai🥹 https://t.co/hyLlyVbJWA
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) October 13, 2024
अब इसी पोस्ट के जवाब में एल्विश यादव ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा,'और फ्री में इतना पीआर भी करवा देते हैं।' एल्विश यादव का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
एल्विश यादव के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि नतासा के साथ वो किसी रिलेशन में नहीं है बल्कि सिर्फ और सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो का कोलेबोरेशन है। एल्विश यादव और नताशा का वीडियो सामने आते ही उनके अफेयर की खबरों से बाजार गर्म हो गया था। बड़ी बात ये है कि ये वीडियो तब सामने आया जब नतासा हार्दिक के साथ तलाक का दर्द झेल रही हैं। ऐसे में फैंस को लगा ही नतासा ने मूव ऑन कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications