एल्विश यादव ने बुरी तरह उड़ाया मनीषा रानी का मजाक, बोले- 'वो दूसरों के लाइफ की...'

Elvish Yadav Manisha Rani Controversy: विवादों से घिरे रहने वाले एल्विश यादव इन दिनों मनीषा रानी के साथ अपनी तू-तू-मैं-मैं को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, इसके बाद दोनों ने ही इस बारे में सफाई दी और अपने-अपने कारण भी बताए। बीते दिन मनीषा ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था।
इसमें उन्होंने कहा था कि एल्विश और मैंने एक प्रोजेक्ट के लिए साथ में कोलेब्रेशन किया था, लेकिन एल्विश ने उसके कवर फोटो में अपनी और उनकी फोटो के बजाय अपनी और अक्षय कुमार की फोटो लगा दी थी। इसके साथ ही मनीषा ने उन्हें अनफॉलो करने की वजह भी बताई।
एल्विश ने अब अपने यूट्यूब पर एक वीडियो के साथ उनके व्लॉग का जवाब दिया है, जहां उन्होंने मनीषा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह दूसरों के जीवन की परेशानियों को नहीं समझती हैं। एल्विश ने मनीषा की शिकायतों का मजाक भी उड़ाया।
उन्होंने वीडियो में कहा कि जब वह कानूनी मामलों में व्यस्त थे, तो मनीषा ने उनसे लगातार अपने कोलेब्रेशन वीडियो की कवर तस्वीर बदलने के लिए कहा। एल्विश ने बताया कि उन्होंने मनीषा को बताया था कि वह बदलाव नहीं कर सकते, क्योंकि इससे वीडियो की सफलता प्रभावित होगी।
इसके आगे उन्होंने मनीषा के सेल्फ रेस्पेक्ट वाले कमेंट के बारे कहा कि बच्चों जैसी हरकतें बंद करो। कोई किसी गंभीर मुद्दे में फंसा है और इन्हें सोशल मीडिया के कवर फोटो की पड़ी है। मेरी तरफ से दोस्ती हमेशा रहेगी और रही बात एल्विशा की, जो तो मेरी तरफ से कभी था भी नहीं।
बता दें कि मनीषा रानी और एल्विश यादव की मुलाकात बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में हुई थी। शो में दोनों की बॉन्डिंग को लोगों ने खूब एन्जॉय किया था। इसके बाद एल्विश शो के विनर भी बने।


Click it and Unblock the Notifications