अंजलि अरोड़ा को डेट कर रहे हैं एल्विश यादव? कर दिया बड़ा ऐलान बोले- अब जल्दी शादी होने वाली है

Elvish Yadav Anjali Arora

Elvish Yadav On Dating Anjali Arora: बिग-बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। जब भी उनका नाम किसी विवाद में आता है तो अंजलि अरोड़ा एल्विश का खुलकर सपोर्ट करती हैं। जिसकी वजह से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी। अब खुद एल्विश यादव ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

जब से कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा ने फैंस के साथ अपनी शादी का प्रैंक किया है तो लोग एल्विश यादव को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने इस पर रिएक्शन देते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। एल्विश यादव का कहना है कि अंजलि अरोड़ा संग उनके अफेयर की खबरें झूठी हैं।

एल्विश यादव ने कहा कि, 'अंजलि की अब जल्दी शादी होने वाली है। उसका रिश्ता क्यों खराब कर रहे हो। उसका पहले से बॉयफ्रेंड है और उसने रिंग पहनाते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। इसका मतलब साफ है कि दोनों की सगाई हो चुकी है। हम दोनों का नाम मत जोड़ो हम दोनों अपनी जिंदगी में एकदम खुश हैं।'

इसके अलावा एल्विश यादव से पूछा गया कि उनकी लाइप सबसे अच्छा दोस्त कौन है जिसने उनका हमेशा साथ दिया। एल्विश ने जवाब में कहा कि, 'मेरे पिता ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। वह मुझसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं जिन्होंने मेरा कभी भी साथ नहीं छोड़ा। हालांकि मेरे काफी करीबी दोस्त हैं जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं।'

बीते दिनों सोशल मीडिया पर जब एल्विश यादव और यूट्यूबर सागर ठाकुर की लड़ाई हुई थी तो सागर ने आरोप लगाया था कि एल्विश मारपीट करने उनके घर आ गए थे। जिसकी वजह से सोशल मीडिया तमाम लोगों ने एल्विश को बुरी तरह ट्रोल किया था। लेकिन इस बीच अंजलि अरोड़ा ने लाइव आकर उनको सपोर्ट करने वाले फैंस का शुक्रिया कहा था। यही वजह है कि दोनों का बार-बार नाम जोड़ा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X