ED ऑफिस पहुंचे Elvish Yadav, बोले- अब हर सवाल का जवाब दूंगा...

Elvish Yadav

Elvish Yadav reached ED office: यूट्यूबर एल्विश यादव हाल ही में बिग बॉस के घर में नजर आए, लेकिन मंगलवार को एल्विश यादव को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी सामने पेश होना था। दरअसल एल्विश यादव को उनपर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप पर जवाब देने के लिए उन्हें लखनऊ बुलाया गया था। वहीं इस मामले पर एल्विश यादव ने मीडिया से बीतचीत करते हुए रिएक्शन दिया है।

आपको बता दें कि एल्विश को कई तारीखों पर बुलाया गया था, लेकिन एल्विश नहीं पहुंचे थे। वहीं 23 जुलाई को एल्विश ने ईडी ऑफिस में पेशी दी है। एल्विश यादव इस मामले पर कहते हैं कि जो मुझे कहना था वह मैं पहले ही कह चुका हूं। जो मुझे जमा करना था वह भी मैं पहले ही कर चुका हूं। अब हर सवाल का जवाब दूंगा। जो भी मुझसे पूछा जाएगा। आपको बता दें कि एल्विश यादव को 10 जुलाई को नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए मोहलत की मांग की थी।

क्योंकि एल्विश यादव उस समय यूके में थे। इसीलिए पेश नहीं हो पाए थे। इस पर एल्विश यादव को ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए 23 जुलाई का समय दिया गया था। एल्विश यादव कहते हैं कि मुझ पर जो भी आरोप लगे हैं उनपर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

आपको बता दें कि एल्विश यादव को 17 मार्च को सांपों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने 1200 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। जिसमें एल्विश यादव समेत 8 सहयोगी आरोपियों के भी नाम शामिल हैं। बता दें कि नोएडा पुलिस अभी भी जांच में जुटी है। वह अहम सबूतों के साथ इस केस को आगे बढ़ाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X