Elvish Yadav के संग वायरल हो रही विदेशी हसीना का सच आया सामने, खुद यूट्यूबर ने किया खुलासा

Elvish Yadav Viral Video: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव आज मुसीबतों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो जल्द ही गिरफ्तार हो सकते हैं। हालांकि, इस मामले में एल्विश यादव ने अपना बयान भी जारी किया है।
एल्विश यादव ने अपने बयान में कहा है कि उनका इस रेव पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और अगर इस मामले में उनकी कोई भी संलिप्तिता पाई जाती है तो वो सारी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। एल्विश यादव ने यूपी के CM योगी से भी दरख्वास्त की है कि वो इस मामले में पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है लेकिन तब तक मीडिया द्वारा उनके बारे में कोई फर्जी खबर ना फैलाई जाए।
उनके खिलाफ खबर फैलते ही एल्विश यादव लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और हाल ही में उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है और इस फोटो में उन्होंने उनके वायरल हो रहे वीडियो का सच बताया है। जी हां, एल्विश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक विदेशी हसीना के साथ नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में एक सांप भी नजर आ रहा है। इस वीडियो को लेकर एल्विश यादव ने बताया कि यह वीडियो छह महीने पुराना है और उनके म्यूजिक वीडियो का हिस्सा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, हाल ही में खबर सामने आई कि एल्विश यादव जल्द ही गिरफ्तार हो सकते हैं। पुलिस ने कहा कि नोएडा में रेव पार्टियों के लिए सांप और जहर की आपूर्ति करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर सोशल मीडिया सनसनी एल्विश यादव द्वारा आयोजित की गई थी। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों ने पुलिस को बताया है कि ये पार्टियां दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अलग-अलग फार्म हाउसों में आयोजित की गई थीं और एल्विश यादव ने अपने सहयोगियों के साथ वहां सांपों के साथ वीडियो शूट किया था।


Click it and Unblock the Notifications