गिरफ्तारी की खबर सुनते ही हड़बड़ाए Elvish Yadav, इमोशनल होकर वीडियो में कर दी CM योगी से ये विनती

Elvish Yadav Video: 'बिग बॉस OTT 2' विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खबरें सामने आईं कि वो जल्द ही गिरफ्तार हो सकते हैं लेकिन अब इस मामले में खुद एल्विश यादव का बयान सामने आया है और वो खुद को बेगुनाह बता रहे हैं।
एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि आज मैं जब सुबह उठा तो मैंने देखा कि कैसी-कैसी खबरें मेरे बारे में फैल रही हैं। मीडिया में खबर फैलाई जा रही है कि एल्विश यादव गिरफ्तार हो गया... एल्विश यादव नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया। ये सारी चीजें जो मेरे खिलाफ फैल रही हैं। जितने भी आरोप मेरे ऊपर लग रहे हैं वो सारे बेबुनियाद हैं... सारे फेक हैं। मैं यूपी पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं।
इसके अलावा एल्विश यादव ने कहा- मैं प्रार्थना करता हूं यूपी पुलिस से और पूरे प्रशासन से... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से कि अगर मेरी एक पर्सेंट भी इस मामले में संलिप्तिता मिल जाती है तो मैं इसकी सारी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं और मीडिया से ये प्रार्थना करता हूं कि जब तक आपके पास ठोस सबूत ना हो तब तक मेरा नाम खराब ना करें। ये जितने भी इल्जाम मुझ पर लगे हैं, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, हाल ही में खबर सामने आई कि एल्विश यादव जल्द ही गिरफ्तार हो सकते हैं। पुलिस ने कहा कि नोएडा में रेव पार्टियों के लिए सांप और जहर की आपूर्ति करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर सोशल मीडिया सनसनी एल्विश यादव द्वारा आयोजित की गई थी। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों ने पुलिस को बताया है कि ये पार्टियां दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अलग-अलग फार्म हाउसों में आयोजित की गई थीं और एल्विश यादव ने अपने सहयोगियों के साथ वहां सांपों के साथ वीडियो शूट किया था।
ऐसा आरोप है कि रेव पार्टियों में लोगों ने सांप के जहर का सेवन किया था, जिसमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि प्रथम सूचना रिपोर्ट या FIR में एल्विश यादव सहित छह लोगों के नाम हैं। उन्होंने कहा, "छह आरोपियों में से पांच को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन एल्विश यादव को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।"


Click it and Unblock the Notifications