..................... कंगाल निकला एल्विश यादव? पिता ने खुद खोल दी यूट्यूबर की पोल, 'बोले- किराए पर दोस्तों से लाता है..' Elvish Yadav neither has a luxury car nor a house in Dubai? Father exposes YouTuber lifestyle - Hindi Filmibeat

कंगाल निकला एल्विश यादव? पिता ने खुद खोल दी यूट्यूबर की पोल, 'बोले- किराए पर दोस्तों से लाता है..'

elvish yadav

एल्विश यादव के जेल जान के बाद उनको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले पता चला था कि उनको पास करोडों की संपत्ति है जिसमें लग्जरी कारें और दुबई में घर तक शामिल है।

हालांकि उनके पिता ने इन बातों को पूरी तरह से झुठला दिया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर जो कुछ है गलत हैं। उनके पिता एल्विश यादव की लाइफस्टाइल को लेकर खुलासा किया है वो चौकाने के लिए काफी है।

Varinder Chawla ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है, ''एल्विश सांप के जहर मामले में शामिल होने के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। संपत्ति के स्वामित्व के दावों के बारे में बात करते हुए, उनके माता-पिता ने इस बात से इनकार किया कि उनके पास कोई जमीन या फ्लैट है,

जिसमें दुबई में 8 करोड़ रुपये में एक घर का कथित अधिग्रहण भी शामिल है, जैसा कि उनके व्लॉग्स में दर्शाया गया है। एल्विश को अपने वीडियो में मर्सिडीज और पोर्श जैसी स्पोर्ट्स कारों जैसी शानदार संपत्ति का प्रदर्शन करते देखा गया था, उनके माता-पिता ने स्पष्ट किया कि उनके पास ऐसी कोई भी गाड़ी नहीं है।

उन्होंने खुलासा किया कि यूट्यूबर के पास केवल एक टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक वैगन-आर है, जो दोनों ऋण पर हैं। उनके पिता ने कहा कि यादव वीडियो शूट के लिए दोस्तों से कार उधार लेते हैं और बाद में उन्हें वापस कर देते हैं।''

लोग कर रहे हैं ऐसी बातें

जैसे ही उनके पिता का बयान सामने आया लोग हैरान हैं और लगातार एल्विश को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये बंदा सिर्फ शो बाजी करता है।'' एक ने लिखा, ''आप लोग एल्विश की इमेज क्यों खराब कर रहे हो।'' एक ने लिखा, ''ढोल के भीतर पोल।'' एक ने लिखा, ''बड़ी दुकान फीके पकवान।''

एक का कहना था, ''लगभग हर प्रभावशाली व्यक्ति की कहानी, नकली भौतिकवादी जीवनशैली!'' एक ने लिखा, ''कार के स्वामित्व की जांच कर एल्विश के नाम से है। आज उसका समय ख़राब है कल नहीं रहेगा--केवल 24 साल का है।'' इस तरह से लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैँ। फिलहाल वो सांप के जहर मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X