एल्विश यादव के गम में फूट फूटकर रोई मां, सहानुभूति देने की जगह भड़के लोग, बोले- 'बेटे की गलतियों पर..'

सापों का जहर सप्लाई करने के मामले में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर लगातार लोगों ने कमेंट्स की बौछार की हुई है।
लेकिन इस दौरान एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एल्विश यादव की मां नजर आ रही हैं। अपनी मां के काफी करीबी एल्विश यादव उनकी जुदाई में हैं और जेल में जागकर पूरी रात काट रहे हैं। वहीं एल्विश की मां भी उनसे अलग होकर काफी दुखी हैं।
उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो फूट फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं। जिसने भी ये वीडियो देखा वो हैरान है और लगातार उनको लेकर कमेंट्स कर रहा है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी मां को गलत ठहरा रहे हैं।
क्या बोले लोग?
एक ने लिखा, ''रोते हुए व्लॉग बनाते हैं जैसे लोगों की सहानुभूति ले सके मां के आसुओं का भी फ़ायदा उठा रहे हैं एल्विश यादव के छपरी लोग।'' एक ने लिखा, ''आपकी गलती है, पहले क्यों ध्यान नहीं दिया।'' एक का कहना है, ''अरे सब दिखावा है जब बेटा गलती करता है तब माँ कहाँ रहती है।''
एक का कहना है, ''मां लोग अपने बच्चे को पहले नहीं रोक पाते फिर मुझे रोना पड़ता है।'' एक ने लिखा, ''ड्रामा क्वीन, उसने स्वीकार कर लिया कि उसने क्या किया और वह जेल का हकदार है। एक मजबूत महिला होने के नाते आपको जेल की सजा के पक्ष में होना चाहिए क्योंकि उसने वह अपराध किया है।'' इस तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।
आरोपियों ने किया था खुलासा
जो आरोपी पहले पकड़े गए थे उन्होने पुलिस को यह जानकारी दी है कि एल्विश यादव ने सांपों के जहर को सप्लाई करवाया था। उन्होंने पार्टी के लिए बदरपुर से सांप मांगवाए थे। आरोपी ने यह भी जानकारी दी थी कि पार्टियों में सांप का नशा लोग ज्यादा पंसद करते हैं।
इसलिए भारी डिमांड को देखते हुए उन्होंने सांप के जहर का इंतजाम किया था। आरोपी के घर से एक डायरी भी पुलिस ने जब्त की है। जिसमें एल्विश के फॉर्म हाउस का जिक्र किया गया है। इसी के साथ ही पार्टी कहां होगी, कौन ऑर्गनाइज करेगा टाइम, लोकेशन के बारे में भी काफी डीटेल्स मिली हैं।


Click it and Unblock the Notifications